9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबेगूसराय में जहरीली शराब पीने से एक की मौत, लोगों ने आरोपियों...

बेगूसराय में जहरीली शराब पीने से एक की मौत, लोगों ने आरोपियों के घर पर की तोड़फोड़

Published on

बेगूसराय ,

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. जिनेदपुर गांव के रहने वाले 36 वर्षीय जीवन साह ने ताड़ी खाने में शराब पी थी, जिसके तुरंत बाद उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जीवन साह गांव के ही चंदन और कुंदन के यहां काम करता था, जहां उसे कथित रूप से जहरीली शराब पिलाई गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदन और कुंदन के ताड़ी खाने में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और वहां रखी शराब की गैलन नष्ट कर दी.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गुस्साए लोगों ने झोपड़ीनुमा घर को तहस-नहस कर दिया. झोपड़ी में कुरकुरे और स्नैक्स की दुकान भी लूट ली गई. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत
स्थानीय सरपंच और मुखिया ने भी आरोप लगाया है कि जिनेदपुर गांव में कई घरों में अवैध शराब बनाई और बेची जाती है. उन्होंने दावा किया कि जीवन साह की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष के निर्देश पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा कि घटना स्थल संदिग्ध लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत की असली वजह क्या है. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जहरीली शराब से मौत हुई है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है. सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है.

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...