6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यपूजा करने पर सपा की महिला उम्मीदवार नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा,...

पूजा करने पर सपा की महिला उम्मीदवार नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा, जानिए मौलाना ने क्या कहा?, पुजारियों ने किया मंदिर का शुद्धिकरण

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में सीसामऊ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नसीम सोलंकी मुश्किल में फस गई हैं। मंदिर में पूजा करने के मामले में उनके खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने फतवा दिया है।

बताना होगा कि सीसामऊ विधानसभा सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में नसीम सोलंकी के पति इरफान सोलंकी ने जीत दर्ज की थी। इरफान सोलंकी को आगजनी के एक मामले में 7 साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इस वजह से यह सीट खाली हुई है।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधानसभा की 9 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर तमाम उम्मीदवार जोर-शोर से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इन सभी नौ विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को होगा।

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला यह है कि नसीम सोलंकी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह शिवलिंग पर जल और फूल चढ़ाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने मंदिर में दिया भी जलाया। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मौलाना का कहना है कि उनसे यह सवाल पूछा गया है कि महिला के द्वारा मंदिर में पूजा करने और जल चढ़ाने के मामले में शरीयत क्या कहती है?

मौलाना ने कहा है कि शरीयत के मुताबिक इस्लाम में मूर्ति पूजा पूरी तरह मना है। कोई भी शख्स चाहे वह महिला हो या पुरुष शरीयत की नजर में उसके द्वारा ऐसा करना गलत है। मौलाना ने कहा कि ऐसी महिला को तौबा करना चाहिए और आइंदा भविष्य में कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे उसका ईमान खतरे में आए। उन्होंने कहा कि ऐसी महिला को दोबारा से कलमा भी पढ़ना चाहिए।

हर धर्म का सम्मान करती हूं: नसीम सोलंकी
इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद नसीम सोलंकी ने जी न्यूज से बातचीत में कहा है कि वह हर धर्म का सम्मान करती हैं। उन्हें दिवाली के मौके पर मंदिर में बुलाया गया था और तभी वह वहां पहुंची थीं। नसीम सोलंकी ने कहा कि मंदिर में जाने के बाद वह गुरुद्वारे भी गई थीं और आने वाले कुछ दिनों में चर्च में भी उनका कार्यक्रम हो सकता है। नसीम सोलंकी ने कहा कि किसी भी धर्म का सम्मान करने और उनके धर्मस्थल जाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है।इस मामले को लेकर विवाद इसलिए ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि मंदिर के पुजारियों ने इसका शुद्धिकरण किया है और हरिद्वार से गंगाजल मंगाकर पूरे मंदिर और शिवलिंग को धोया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...