6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यराजस्थान बनेगा टाइगरस्थान! कुंभलगढ़ में टाइगर रिजर्व के लिए भजनलाल सरकार ने...

राजस्थान बनेगा टाइगरस्थान! कुंभलगढ़ में टाइगर रिजर्व के लिए भजनलाल सरकार ने शुरू की ये कवायद

Published on

जयपुर

राजस्थान को एक बार फिर जल्द बड़ी सौगात मिलने वाली है। इसके चलते अब प्रदेश में छठा टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। यह टाइगर रिजर्व राजसमंद के कुंभलगढ़ में बनेगा। इसको लेकर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी हरी झंडी दे दी है। इस मामले में कमेटी ने भी भजनलाल सरकार को अपनी रिपोर्ट दी है। वहीं, इसके बाद वन विभाग की ओर से अब कुंभलगढ़ में टाइगर रिजर्व बनाने की कवायद शुरू हो गई हैैै। इस टाइगर रिजर्व के लिए कुंभलगढ़ के आसपास के पांच जिलों को इस सीमा में शामिल किया गया है।

कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व में चार टाइगर से होगी शुरुआत
राजस्थान में जल्द बनने वाले छठे टाइगर रिजर्व कुंभलगढ़ में प्राधिकरण की हरी झंडी मिलने के बाद कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी हैै। टाइगर रिजर्व की शुरुआत में चार टाइगर लाए जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार करीब 2 साल तक इन टाइगर्स को वन विभाग की निगरानी में रखा जाएगा और वहां के माहौल में उसे एडजस्ट किया जाएगा। इसके बाद क्या रिजल्ट रहते है? उसके आधार पर इस प्रोजेक्ट पर आगे का काम किया जाएगा। इधर, टाइगर रिजर्व वाले एरिया में ग्रासलैंड का काम भी शुरू हो गया है।

इन पांच जिलों के हिस्सों को मिलाकर बनेगा कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व
वन विभाग के अनुसार उदयपुर के कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में कुंभलगढ़ के आसपास के पांच जिलों के विभिन्न हिस्सों को टाइगर रिजर्व के लिए शामिल किया गया है। इनमें उदयपुर, राजसमंद, ब्यावर, पाली और सिरोही के कुछ इलाके शामिल है। वहीं, कुंभलगढ़ के नीचे सादड़ी, देसूरी, और रणकपुर समेत इलाकों में काफी घने जंगल है। इसके चलते टाइगर रिजर्व के लिए यह क्षेत्र पूरी तरह उपयुक्त है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...