11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और...', सपा-बीजेपी की काट में मायावती...

‘बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और…’, सपा-बीजेपी की काट में मायावती का नया नारा

Published on

लखनऊ,

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. इसे लेकर सियासी पारा हाई है. इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि जब से यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा हुई है, और ये भी कि बसपा इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तब से बीजेपी और समाजवादी पार्टी गठबंधनों की नींद उड़ गई है.

मायावती ने कहा कि भाजपा और सपा अपने-अपने गठबंधनों के साथ उपचुनावों के दौरान दोस्ताना मुकाबला करते थे, क्योंकि बसपा आमतौर पर ज्यादा उपचुनाव नहीं लड़ती थी. लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा कह रही है ‘बटेंगे तो कटेंगे’, जबकि सपा कह रही है ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’. मायावती ने नया नारा देते हुए कहा कि ये होना चाहिए ‘बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे’.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अधिकारी नहीं बल्कि सपा के गुंडे और माफिया सरकार चला रहे थे. हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि इन उपचुनावों में सपा अपने गुंडों और माफियाओं को अंदर ही अंदर यह बता रही है कि अगर हम (सपा) ये उपचुनाव जीतेंगे और भविष्य में हमारी सरकार बनेगी, तभी तुम सुरक्षित रह पाओगे.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...