12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल5 रिकॉर्ड जिन्हें कभी नहीं देखना चाहेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने घर...

5 रिकॉर्ड जिन्हें कभी नहीं देखना चाहेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने घर में घुसकर किया शर्मसार

Published on

बेंगलुरु में 8 विकेट से हार के बाद टीम इंडिया पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 113 रनों से दूसरा मुकाबला हारी थी। अब मुंबई में खेले गए टेस्ट को भी न्यूजीलैंड ने अपने नाम कर लिया है। वानखेड़े स्टेडियम पर भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला। चौथी पारी में कीवी गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया 121 रनों पर सिमट गई। इस मैच में कई ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बने, जिसके बारे में टीम इंडिया ने कभी सोचा भी नहीं होगा। चलिए हम आपको 5 ऐसे ही शर्मनाक रिकॉर्ड बताते हैं।

पहली बार घर में 3 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप
भारतीय टीम पहली बार 3 या उससे ज्यादा मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुई है। 92 साल के क्रिकेट इतिहास में इससे पहले भारत को घरेलू मैदान पर सिर्फ 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हुई थी।

घर में सबसे छोटा टारगेट नहीं हुआ चेज
भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य था। इसके बाद भी भारत मैच को अपने नाम नहीं कर पाया। घरेलू मैदान पर यह टेस्ट इतिहास की चौथी पारी में सबसे छोटा टारगेट है जिसे टीम इंडिया चेज नहीं कर पाई।

पहली बार न्यूजीलैंड को घर से बाहर लगातार तीन टेस्ट में जीत
न्यूजीलैंड की टीम अपने घर में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। लेकिन घर से बाहर उनका रिकॉर्ड हमेशा खराब रहा है। इसके बाद भी वह भारत को घर में आकर हरा गई। अपने टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड ने पहली बार घर से बाहर लगातार 3 टेस्ट जीते हैं।

पहली बार एक सीरीज में न्यूजीलैंड ने तीन मैच जीते
न्यूजीलैंड की टीम अभी तक अपने टेस्ट इतिहास में एक सीरीज में तीन मैच नहीं जीत पाई थी। बेंगलुरु में भारत को हराने के बाद पुणे और मुंबई में भी न्यूजीलैंड को जीत मिली। कीवी टीम पहली बार एक सीरीज में तीन टेस्ट जीती है।

WTC में पहली सीरीज हार
2019 में वर्ल्ड टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई थी। भारत को अभी तक टूर्नामेंट के एक भी सीरीज में हार नहीं मिली थी। लेकिन अब भारत सीरीज हार गया है। इस हार के साथ ही भारत के लिए फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग खत्म हो गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...