11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र चुनाव: मैंने जिसको सपोर्ट किया उसे ही सत्ता मिली...राज ठाकरे के...

महाराष्ट्र चुनाव: मैंने जिसको सपोर्ट किया उसे ही सत्ता मिली…राज ठाकरे के बयान पर क्या बोले रामदास

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बीच अब जुबानी जंग का सिलसिला शुरू हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे के बयान पर कहा है कि उन्हाेंने जब जिसको समर्थन किया है उसे सत्ता मिली है। राज ठाकरे ने पिछले दिनों टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि रामदास अठावले जैसा मंत्री बनने से बेहतर है कि पार्टी ही खत्म कर दूं। राज ठाकरे के इस बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था कि अठावले ने पलटवार करते हुए कहा था कि माहिम से चुनाव लड़े अमित ठाकरे की एकमात्र योग्यता है कि वह राज ठाकरे के बेटे हैं।

मित्र बताकर किया पलटवार
अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि उन्हें बयान देने का अधिकार है लेकिन उन्होंने मेरे बारे में जिस तरह का बयान दिया है वो ठीक नहीं है। राज ठाकरे हमारे अच्छे मित्र हैं। उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की महाराष्ट्र में बहुत अच्छी पकड़ बनाई है हालांकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को सीटें जीतने में उतनी सफलता नहीं मिली है। जब मैं कांग्रेस के साथ था तब भी मुझे मंत्री पद मिला था और जब मैं भाजपा-शिवसेना के साथ आया तब भी मुझे सत्ता मिली थी। मेरी ताकत भले ही छोटी है लेकिन किसे चुनना है और समर्थन देना है, इतनी ताकत मैं रखता हूं।

मेरी मां खेतों में काम करती थीं
अठावले ने कहा कि राज ठाकरे का ये बयान ठीक नहीं था हालांकि अगर उन्होंने ऐसा बयान दिया है तो इससे मुझे कोई नाराजगी नहीं है। मैं दलित तांत्रिक आंदोलन से काम करता आया हूं। मेरी मां खेतों में काम करती थी। मैं शिक्षा के लिए मुंबई आया था। झुग्गी-झोपड़ी के लोगों को पक्का मकान मिले, रोजगार मिले, मराठा समाज को आरक्षण मिले, ऐसे कई मुद्दों पर मैंने संघर्ष किया है। मैं उनके(राज ठाकरे) बयान को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहता हूं।

माहिम सीट को लेकर महायुति में घमासान
इससे पहले अठावले ने यह भी कहा था कि माहिम सीट पर शिंदे की शिवसेना से लड़ रहे सदा सरवणकर मजबूत उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने इस सीट पर राज ठाकरे के बेटे के समर्थन का ऐलान किया है लेकिन अमित ठाकरे के सामने शिंदे की पार्टी के कैंडिडेट और मौजूदा विधायक सदा सरवणकर की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी है। महाराष्ट्र में नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 4 नवंबर है। रामदास अठावले ने कहा था महायुति में कोई विवाद नहीं है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...