12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यहे राम! महात्मा गांधी के मुंह में रखकर छुड़ाए पटाखे... हैदराबाद में...

हे राम! महात्मा गांधी के मुंह में रखकर छुड़ाए पटाखे… हैदराबाद में बापू की प्रतिमा के साथ भद्दा मजाक-वीडियो

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना से दिवाली के मौके पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लड़के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंच रहे हैं। बापू के मुंह में पटाखे रख कर जला रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पटाखा फोड़ने वाले लड़के नाबालिग हैं। यह घटना हैदराबाद के सिकंदराबाद इलाके की बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कानूनी सलाह भी ले रही है। इस घटना मे महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह कृत्य सोशल मीडिया पर फेसम होने के लिए किया गया प्रतीत हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक सदस्य ने आईपीएस अधिकारी सीवी आनंद को टैग करते हुए एक्स पर इस कृत्य का वीडियो साझा किया है। और किशोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि चारों लड़के बापूजी नगर के रहने वाले हैं, जहां यह घटना हुई। जबकि आगे की जांच जारी है, ऐसा माना जाता है कि उन्होंने इसे ऑनलाइन वायरल करने के लिए इस कृत्य को फिल्माया। बोइनपल्ली इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण रेड्डी ने खुलासा किया कि चार नाबालिग लड़कों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...