11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यआगरा में वायुसेना का विमान क्रैश, पायलट समेत 2 लोगों ने खेत...

आगरा में वायुसेना का विमान क्रैश, पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान, VIDEO

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हो गया है. आगरा के कागारौल के सोनिगा गांव के पास वायुसेना का विमान क्रैश हो गया. विमान खाली खेतों में गिरा था. जमीन पर गिरते ही विमान में भयंकर आग लग गई. विमान में पायलट समेत 2 लोग मौजूद थे. गनीमत है कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलट समेत दो लोगों ने खेत में कूदकर जान बचाई. उन्होंने बताया कि मिग-29 लड़ाकू विमान में आग लगी थी. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में जलते हुए फाइटर जेट के पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

वायुसेना ने दिए जांच के आदेश
इस घटना को लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) का बयान भी सामने आ गया है. IAF ने कहा कि मिग-29 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट ने ये सुनिश्चित किया कि जमीन पर जान-माल को कोई नुकसान न पहुंचे. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि मिग-29 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. 2 सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा था. वहीं, बाड़मेर सेक्टर में वायुसेना के अड्डे से प्रशिक्षण पर निकले लड़ाकू विमान में खराबी आ गई और बाड़मेर के उत्तरलाई के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई थी, यह इलाका आबादी से दूर है.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...