11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्य'औरंगजेब ने देश को लूटा, मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड को', सोरेन...

‘औरंगजेब ने देश को लूटा, मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड को’, सोरेन सरकार पर बरसे पर CM योगी

Published on

कोडरमा ,

झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने सोरेन सरकार में मंत्री रहे आलमगीर आलम के करीबी के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद होने पर उनकी तुलना ‘औरंगजेब’ से कर दी. उन्होंने कहा कि जैसे औरंगजेब ने देश को लूटा था, वैसे ही आलमगीर ने राज्य के गरीबों को लूटा.

झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि औरंगजेब ने देश को लूटा था, मंदिरों को नष्ट किया था उसी तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक मंत्री था… आलमगीर आलम… जिसके घर से नोटों की गड्डियां मिली थीं. ये पैसा झारखंड के गरीबों का था, जिसे लूटकर जमा किया गया था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मंत्री के साथ-साथ नौकरों, रिश्तेदारों के घरों से भी कैश बरामद हुआ था. ये सब झारखंडवासियों का पैसा था. लूट का इससे घटिया स्तर और दूसरा कहीं नहीं देखा जा सकता.

झारखंड के कोडरमा में बोलते हुए सीएम योगी ने माफियाओं को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद यूपी में जो बुलडोजर चलना शुरू किया, उसके बाद से कुछ जेल में हैं और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है. यूपी से माफिया का सफाया हो गया है, जैसे गधे के सिर से सींग गायब हो जाता है वैसे ही.

आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सोरेन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर चुकी है. 6 मई को ईडी ने आलमगीर आलम के ठिकानों पर छापेमारी कर 30 करोड़ रुपये से अधिक कैश बरामद किया गया था. इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद ईडी ने नोटों को गिनने के लिए कई मशीनें मंगाई थी. अधिकारियों ने जहांगीर आलम के फ्लैट से कुछ आभूषण और दस्तावेज भी बरामद किए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...