11.8 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यअदिति, दिनेश और मनोज... रायबरेली में राहुल गांधी संग नजर आए कांग्रेस-सपा...

अदिति, दिनेश और मनोज… रायबरेली में राहुल गांधी संग नजर आए कांग्रेस-सपा के बागी, कभी थे करीबी, अब हैं विरोधी

Published on

रायबरेली ,

यूपी के रायबरेली से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (5 नवंबर) को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भी हिस्सा में लिया. अब इसी बैठक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें राहुल गांधी के साथ योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह नजर आ रहे हैं. इस बैठक में बीजेपी की विधायक अदिति सिंह और सपा के बागी विधायक मनोज पांडे भी मौजूद थे.

गौरतलब हो कि दिनेश प्रताप सिंह पहले कांग्रेस में थे और राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा के करीबी लोगों में गिने जाते थे. कांग्रेस से ही दिनेश सिंह एमएलसी चुने गए थे. लेकिन बाद में उनका पार्टी से मोहभंग हो गया और वो बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी में आने के बाद दिनेश सिंह अक्सर गांधी परिवार पर तीखे हमले करते रहते हैं. वह दो बार बीजेपी के टिकट पर रायबरेली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. पहली बार सोनिया गांधी के खिलाफ और दूसरी बार राहुल गांधी के खिलाफ. हालांकि, दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

वहीं, रायबरेली सदर सीट से बीजेपी की विधायक अदिति सिंह भी पहले कांग्रेस में थीं और कांग्रेस के टिकट पर ही विधायक चुनी गई थीं. लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी जॉइन कर ली. इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाए थे. जबकि, सपा के बागी विधायक मनोज पांडे लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बीजेपी में शामिल हुए थे. वह तीन बार से सपा के टिकट पर ऊंचाहार से विधायक हैं.

क्या होती है दिशा कमेटी की बैठक?
आपको बता दें कि दिशा कमेटी की बैठकों की खासियत यह है कि इनमें सभी विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होती है और अध्यक्षता क्षेत्र के सांसद द्वारा की जाती है. इस वक्त राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं, इसलिए उनकी अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे.

बैठक के बाद मंत्री दिनेश सिंह का राहुल पर हमला
इस बैठक के बाद यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया. दिनेश सिंह ने लिखा- “रायबरेली के लोगों के लिए एक रात तो गुजारिए रायबरेली में रायबरेली के राहुल जी.” इसके साथ ही मंत्री ने एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें लिखा है- “रायबरेली के राहुल जी…6 माह में सिर्फ 5 घंटे तो पांच साल में 50 घंटे…मतलब 5 साल में कुल 2 दिन.”

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...