8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र के चुनावों में किन मुद्दों पर BJP को घेरेंगे कांग्रेस नेता...

महाराष्ट्र के चुनावों में किन मुद्दों पर BJP को घेरेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें नागपुर से मुंबई तक की तैयारी

Published on

मुंबई

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी छह नवंबर यानी बुधवार को महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंचेंगे। राहुल गांधी राज्य में नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद औपचारिक तौर पर चुनावी अभियान का बिगूल फूंकेंगे। राहुल गांधी के साथ महाराष्ट्र के दौरे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी ने दौरे की शुरुआत बीजेपी और आरएसएस के गढ़ नागपुर से करेंगे। राहुल गांधी नागपुर में ‘संविधान सम्मान सम्मेलन’ और फिर शाम को मुंबई के बीकेसी में महाविकास आघाडी (एमवीए) की ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा को संबोधित करेंगे।

पांच बजे गारंटी का ऐलान
मुंबई में शरद पवार की मौजूदगी में बीकेसी में बैठक में उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी कांग्रेस की ‘गारंटी’ का ऐलान करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को दोपहर 1 बजे नागपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे के अनुसार शाम को मुंबई में एमवीए की ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा’ होगी। यह सभा शाम 5 बजे होगी। यह सभा मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में होगी। इसमें राहुल गांधी विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी की गारंटी की घोषणा करेंगे।

लोकसभा चुनावों में लगी थी लॉटरी
मुंबई की रैली में बैठक में कांग्रेस पार्टी की गारंटी का ऐलान किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे के पार्टी इस गारंटी को महाराष्ट्र के हर घर तक पहुंचाएगी और महागठबंधन के भ्रष्ट आचरण के बारे में जन जागरूकता पैदा करेगी। एकनाथ शिंदे-भाजपा-अजित पवार गठबंधन सरकार ने महाराष्ट्र का गौरव गुजरात के पास गिरवी रख दिया है और इसे वापस लाएंगे। साथ ही बीजेपी के फर्जी नैरेटिव का भी स्पष्ट जवाब दिया जाएगा। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा 13 सीटें जीती थीं। राहुल गांधी के मुंबई कार्यक्रम को काफी अहम माना जा रहा है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...