9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यUP: सोते समय 4 साल की बच्ची का किया अपहरण, फिर खेत...

UP: सोते समय 4 साल की बच्ची का किया अपहरण, फिर खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म

Published on

शाहजहांपुर,

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है. पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए एक न्यूज एजेंसी को बताया कि चार साल की बच्ची को सोते समय उसके घर से अगवा कर एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है. लड़की के ही गांव में रहने वाला आरोपी उसे सोते समय घर से उठा ले गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ने बताया कि जब परिवार को रात में बच्ची घर में नहीं मिली तो उन्होंने गांव और आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की.

कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह बच्ची गांव से एक किलोमीटर दूर खेतों में एक ट्यूबवेल के पास नग्न अवस्था में मिली. इसके बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है. डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है.

परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) (रात में घर में घुसना), 137(2) (अपहरण), 65(2) (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...