9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: बैक-टू-बैक फायरिंग से दहली राजधानी, 48 घंटे में चार जगहों पर...

दिल्ली: बैक-टू-बैक फायरिंग से दहली राजधानी, 48 घंटे में चार जगहों पर गोलीबारी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के पश्चिम विहार और द्वारका में गोलीबारी की दो घटनाएं सामने आईं, जहां कुछ लोगों ने एक किराने की दुकान और एक कार वर्कशॉप पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ.पुलिस के मुताबिक, बुधवार को बाहरी दिल्ली के मीरा बाग इलाके में तीन लोगों ने एक किराने की दुकान (राज मंदिर हाइपरमार्केट) पर गोलीबारी की.

अधिकारी ने कहा, “दोपहर करीब ढाई बजे पश्चिम विहार पश्चिम पुलिस स्टेशन में गोलीबारी की घटना के बारे में एक कॉल मिली. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं.”उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश लोगों ने दुकान पर कई राउंड गोलियां चलाईं और भाग गए. क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया.वहीं, गोलीबारी की एक अन्य घटना में दिल्ली के द्वारका के नजफगढ़ इलाके में एक कार वर्कशॉप पर तीन बाइक सवार लोगों ने गोलीबारी की.

पुलिस ने कहा कि उन्हें शाम करीब 4.15 बजे छावला पुलिस स्टेशन में घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी. शिकायतकर्ता कार वर्कशॉप के मालिक जोगिंदर सिंह (46) ने पुलिस को बताया कि जब दो कर्मचारी काम कर रहे थे तभी दोनों आरोपी दुकान के अंदर घुस गए.पुलिस ने कहा, “एक आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठा रहा. जबकि दुकान में घुसे दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखा था. उन्होंने खड़ी कार पर गोलीबारी शुरू कर दी और वर्कशॉप के अंदर खड़ी एक कार पर पांच राउंड फायरिंग की.”

पुलिस फायरिंग की घटना के पीछे नंदू गैंग के कपिल सांगवान पर शक कर रही है. मामलों की जांच चल रही है. हालांकि, ये अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं. पिछले 48 घंटों में गोलीबारी की चार घटनाएं सामने आई हैं.वहीं, सोमवार को दिल्ली के अलीपुर और नांगलोई में क्रमश एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय और एक फर्नीचर की दुकान पर गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं. पुलिस ने गोलीबारी की घटनाओं में कथित संलिप्तता के लिए एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मंगलवार को नरेला इलाके से गोगी गिरोह के एक किशोर सहित दो संदिग्ध शार्प शूटरों को पकड़ा है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...