11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यUP पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट से पहले 70 सवालों पर फंसा पेच, अब...

UP पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट से पहले 70 सवालों पर फंसा पेच, अब इतने सवालों के मिलेंगे पूरे अंक

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने हाल ही में यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके बाद 70 सवालों पर पेच फंस गया है. अब बोर्ड ने 70 सवालों में से 29 सवालों के पूरे मार्क्स देने का फैसला किया है.

यूपी पुलिस सिपाही की कुल 60,244 पदों पर भर्ती के लिए बीते अगस्त महीने में पांच दिन में 10 शिफ्ट लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. बोर्ड ने लंबी प्रक्रिया के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की जारी की थी. इससे पहले भर्ती बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर जारी कर 11 से 19 सितंबर तक अभ्यर्थियों से परीक्षा में पूछे गए सवालों पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था. एक्सपर्ट्स ने प्राप्त आपत्तियों में से 70 सवालों की आपत्ति सही मानी है, जिस पर अब पेच फंसा है.

25 सवाल रद्द
भर्ती बोर्ड की तरफ से वेबसाइट पर जारी किए गए आदेश के अनुसार 70 सवालों में 25 सवाल ऐसे थे जिनके उत्तर विकल्प में गड़बड़ी थी, लिहाजा उन 25 सवालों को कैंसिल किया गया है. इन 25 सवालों के नंबरों को इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर हुई पवन कुमार अग्रहरी बनाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की याचिका के निस्तारण में दिए गए निर्देश के अनुसार किया जाएगा.

29 सवालों के मिलेंगे पूरे नंबर
प्राप्त आपत्तियों में 29 सवाल ऐसे पाए गए जिनके एक से अधिक विकल्प सही थे. इस संबंध में बोर्ड ने निर्णय लिया है कि जिन अभ्यर्थियों ने सही विकल्पों में से किसी एक विकल्प को भी भरा है तो उसे सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक दिए जाएंगे. वहीं 16 सवालों के उत्तर विकल्पों में परिवर्तन भी किया गया है.

बंद होने वाली है फाइनल आंसर-की चेक करने की विंडो
भर्ती बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पत्रिका क्रमांक से लॉग-इन करके अंतिम उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं. अभ्यर्थी की अंतिम कुंजी 9 नवंबर तक ही देखी जा सकती है. भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि यह अंतिम उत्तर कुंजी है. अब इसके बाद किसी भी सवाल और उसके उत्तर पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति ना तो स्वीकार की जाएगी और ना ही विचार किया जाएगा.

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कब आएगा?
इस प्रक्रिया के बाद भर्ती बोर्ड उपयुक्त पाए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक दक्षता टेस्ट देने वालों की लिस्ट जारी करेगा. माना जा रहा है कि भर्ती बोर्ड 15 नवंबर से पहले सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा. बता दें कि फरवरी में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सरकार ने 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को कुल 10 पालियों में 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की थी.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...