8 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेल20 रन बनाने में गिर गए 10 विकेट, इस भारतीय टीम के...

20 रन बनाने में गिर गए 10 विकेट, इस भारतीय टीम के 9 बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सके

Published on

शिलांग

रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए एलीट वर्ग में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मेघालय की टीम का बुरा हाल हो गया। मैच में मेघालय की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का मौका था। मेघालय के लिए ओपनर बल्लेबाड बामनभा शेंगप्लियांग और अर्पित भटेवरा ने सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन शेंगप्लियांग 53 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

ऐसा लगा कि शेंगप्लियांग के बाद अर्पित पारी को संभालने का काम करेंगे, लेकिन वे भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। बैक टू बैक दो विकेट गिरने के बाद मेजबान मेघालय की हालत खराब हो गई थी। यहां से टीम को एक अच्छी पार्टनरशिप की जरूरत थी, लेकिन जम्मू कश्मीर के गेंदबाजों ने ऐसा होने ही नहीं दिया।

73 रन के स्कोर पर मेघालय ऑल आउट
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जब मेघालय की पारी शुरू हुई थी तो टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि मेघालय की टीम यहां से वापसी कर लेगी, लेकिन टीम की 20 रन बनाने में हालत खराब हो गई और पूरी टीम 73 रन के स्कोर सिमट गई। इस दौरान मेघालय के पांच बल्लेबाज ऐसे जो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं 9 खिलाड़ी ऐसे रहे जो दहाई के आंकड़े को भी छूने में सफल नहीं रहे।

आकिब और आबिद ने ढाया कहर
गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी और आबिद मुश्ताक ने अपना कहर बरपाया। इन दोनों गेंदबाजों ने अपनी टीम के लिए पंजा खोला। आकिब नबी ने 14 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि आबिद मुश्ताक ने 19 रन देकर इतने ही विकेट अपने नाम किए।

मेघालय को सिर्फ 73 रन के स्कोर पर समेटने के बाद जम्मू-कश्मीर ने बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही है। टीम ने सिर्फ 125 रन के स्कोर अपने 6 विकेट गंवा दिए। ऐसे में उसे पहली पारी में 52 रन की बढ़त हासिल हुई है। मेघालय के लिए गेंदबाजी में आकाश कुमार (39 रन तीन विकेट) ने मेजबान टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...