9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यपप्पू यादव को लॉरेंस गैंग के नाम से फिर मिली धमकी, PA...

पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग के नाम से फिर मिली धमकी, PA ने दर्ज करवाई शिकायत

Published on

पूर्णिया

बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक बार फिर धमकी मिली हैं। इस मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पर्सनल असिस्टेंट (PA) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। PA के अनुसार, उनके ऑफिस में धमकी भरे मैसेज और कॉल आए हैं। उन्हें वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई है। इसी के साथ उन्होंने वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। PAने बताया कि उसे आज रात 2 बजे और फिर सुबह 10 बजे के आसपास धमकी भरा कॉल आया था। धमकी भरे मैसेज और कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।

कुछ समय पहले मिली थी धमकी
कुछ समय पहले से ही पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से धमकी मिल रही थी। दरअसल, उन्होंने लॉरेंस गैंग द्वारा सलमान खान को मिल रही धमकी को लेकर पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हुए उसके नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म करने की बात कही थी। इसके कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को एक कॉल आया, जिसमें कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

धमकी के बाद की सुरक्षा की मांग
इस कॉल को उन्होंने खुद साझा किया था। जिसमें लॉरेंस के कथित गुर्गों ने पप्पू यादव को कर्म से लेकर कांड करने तक की धमकी दी गई थी। इस धमकी के बाद पप्पू यादव ने खुद के लिए केंद्र से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। लेकिन अब वे जेड श्रेणी कि सिक्योरिटी चाहते हैं।

मामले की छानबीम में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस मामले की छानबीम के बाद धमकी देने वाले को आरोपी महेश पांडे को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश पांडे का लॉरेंस बिश्नोई या उसकी गैंग से कोई लेना देना नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी पप्पू यादव से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में था। लेकिन पप्पू यादव से उसका सीधे कोई संपर्क नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दुबई के नंबर से कॉल किया था। उसने इंटरनेट से लॉरेंस बिश्नोई का फोटो डाउनलोड कर व्हाट्सएप डीपी लगाई थी। बताया जा रहा है कि ये सिम दुबई में रहने वाली उसकी साली के नाम से थी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...