19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेर‍िका के F- 35 के डिजाइन की चोरी करके चीन ने बनाया...

अमेर‍िका के F- 35 के डिजाइन की चोरी करके चीन ने बनाया नया स्‍टील्‍थ फाइटर जेट? J-35 को देख उठे सवाल

Published on

बीजिंग

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) ने अपनी स्टील्थ फाइटर तकनीक की प्रगति दिखाई है। चीन ने हाल ही में पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट जे-35ए का अनावरण किया। चीन के इस जेट को देखकर कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अमेरिका के एफ-35 लाइटनिंग II से काफी मिलता जुलता है। 12 से 17 नवंबर तक चलने वाले चीन इंटरनेशनल एविएशन एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी में इसे दिखाया जाएगा। चीन की वायुसेना के उपकरण विभाग ने घोषणा की है कि J-35A एयर शो का हिस्सा होगा।

J-35 एक मल्टीरोल मध्यम आकार का स्टील्थ लड़ाकू विमान है। चीनी मीडिया के मुताबिक इस जेट के दौ संस्करण हैं। एक वायुसेना के लिए वहीं दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनाती के लिए है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेट को सर्विस में शामिल करने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। चीन में फाइटर जेट को जे-20 स्टील्थ फाइटर जेट के पूरक के रूप में देखा जा रहा है, जो पहले से ही सर्विस में है।

F-35 की खासियत
चीन के इस फाइटर जेट में अमेरिकी जेट जैसी समानता है। इस कारण इसकी तुलना अमेरिका के लॉकहीड मार्टिन की ओर से विकसित F-35 लाइटनिंग II से की जा रही है। F-35 के तीन संस्करण हैं। F35A जो पारंपरिक टेक-ऑफ और लैंडिंग करते हैं। F-35B जो शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग करते हैं। वहीं F-35C को एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए बनाया गया है। F-35 को रडार पर खोज पाना मुश्किल है। एडवांस्ड सेंसर, इन्फॉर्मेशन फ्यूजन और नेटवर्क कनेक्टिविटी से लैस है। यह सिंगल सीट, सिंगल इंजन वाला सुपरसोनिक और लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है।

क्या है चीन के जेट की खासियत
हालांकि F-35 के विपरीत J-35A में जुड़वा इंजन लगा है। एक अंतर यह भी कि F35 का शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग का संस्करण भी है। चीनी लड़ाकू विमान के पास यह क्षमता नहीं है। चीन का जेट F-35 की तुलना में ज्यादा चिकना और पतला लगता है। द वार जोन की रिपोर्ट के मुताबिक डीएसआई इनलेट्स, कैनोपी और बुनियादी कॉन्फिगरेशन समान हैं। दोनों के अंतर को देखते हुए माना जा रहा है कि चीन ने या तो डिजाइन की नकल की या उसने विमान से जुड़ा डेटा चुराया। हालांकि पोर्टल ने कहा कि चीन F-35 को कॉपी नहीं कर सकता, क्योंकि यह दुनिया की सबसे जटिल मशीनों में से एक है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...