19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका से किन प्रवासियों को जाना होगा? चुनाव जीतते ही पहले इंटरव्यू...

अमेरिका से किन प्रवासियों को जाना होगा? चुनाव जीतते ही पहले इंटरव्यू में ट्रंप ने कर दिया खुलासा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के अपने चुनावी वादे पर जोर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आप्रवासी वैध तरीके से देश में आएं। एनबीसी के साथ एक इंटरव्यू में रिपब्लिकन नेता कहा, ‘हमें स्पष्ट रूप से सीमा को मजबूत और शक्तिशाली बनाना होगा। साथ ही, हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं।’ यह राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद ट्रप का पहला इंटरव्यू था। ट्रंप ने कहा, ‘मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो कहता है, ‘नहीं, आप अंदर नहीं आ सकते।’ हम चाहते हैं कि लोग आएं।’

बाइडेन के साथ लंच की जताई उम्मीद
उनसे जब अवैध प्रवासियों को सामूहिक रूप से वापस भेजने में आने वाले खर्चे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘यह कीमत का सवाल नहीं है।’ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, ‘लोगों ने हत्याएं की हैं, ड्रग माफियाओं ने देशों को नष्ट कर दिया है, तो ऐसे में वापस भेजने के लिए कीमत कोई सवाल नहीं है।’ ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और हैरिस के साथ अपनी बातचीत को ‘बहुत अच्छी’ और दोनों तरफ से ‘बहुत सम्मानजनक’ बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बाइडेन के साथ लंच करने की उम्मीद है।

पीएम मोदी से बात, पुतिन से नहीं
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सहित 70 विश्व नेताओं से बात की है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जिनसे उन्होंने बात की है। बता दें ट्रंप की जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था, ‘मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई।’

पीएम मोदी ने आगे कहा,’ आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं की तरह ही, मैं भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों के कल्याण, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करें।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...