16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यUP : महिला नसबंदी से जुड़े वीडियो वायरल होने पर एक्शन, 2...

UP : महिला नसबंदी से जुड़े वीडियो वायरल होने पर एक्शन, 2 डॉक्टरों समेत 6 कर्मचारियों पर गिरी गाज

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लापरवाह और गलत काम में संलिप्त अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। सीएम योगी से लेकर विभाग के मंत्री तक जिम्मेदारों के खिलाफ नजीर पेश करने वाली कार्रवाई करने में पीछे नहीं रहते हैं। इसी क्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संजीदा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीतापुर जिले से वायरल महिला नसबंदी के वीडियो का संज्ञान लेकर बड़ी कार्रवाई के निर्देश दे दिए है। इस मामले में दो डॉक्टर समेत 6 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा। महिलाओं के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील है।

दरअसल सीतापुर जिले के हरगांव इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के ओटी से एक महिला के नसबंदी संबंधित वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीतापुर सीएमओ को जांच के आदेश दे दिए थे। उपमुख्यमंत्री के आदेश पर सीएमओ ने मामले की जांच कराई। शुरूआती जांच में दोषी पाए गए जिम्मेदारों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

वहीं इस मामले में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि हरगांव सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीतेश वर्मा को तत्काल एलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थानान्तरित कर दिया गया है। साथ ही उनका एक महीने का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविन्द का भी एक महीने का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि स्टाफ नर्स राधा वर्मा और वार्ड आया कल्पना को हरगांव सीएचसी से हटाकर कसमंडा सीएचसी में तैनात कर दिया गया है। साथ ही एक माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तबल किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि ट्रेनी फार्मासिस्ट सत्य प्रकाश और अतुल अवस्थी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ने कहा कि महिलाओं की गोपनीयता भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट सीएमओ को चार दिन में देनी होगी। रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर से इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना के समय ओटी में मौजूद सभी डॉक्टर और कर्मचारियों के मोबाइल की जांच कराई जाएगी। मरीजों की गोपनीयता भंग करने वाले किसी भी दशा में बच नहीं पाएंगे।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...