9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलगौतम गंभीर से छीनी जाएगी टीम इंड‍िया के हेड कोच की ज‍िम्मेदारी,...

गौतम गंभीर से छीनी जाएगी टीम इंड‍िया के हेड कोच की ज‍िम्मेदारी, अगर ऑस्ट्रेल‍िया में….

Published on

नई दिल्ली,

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार झेलनी पड़ी. भारतीय टीम का 24 साल बाद अपने घर पर टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ. इससे पहले उसे साल 2000 में साउथ अफ्रीका के हाथों दो मैचों की सीरीज में 0-2 से हार का मुंह देखना पड़ा था. अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौर पर जाना है, जहां वह 22 नवंबर से मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-0 से जीत हासिल करती है, तो वह निश्चित तौर पर फाइनल में पहुंच जाएगी. हालांकि ऐसा करना आसान नहीं होगा. ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए भारत को अपना बेस्ट देना होगा.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की भी अग्नि परीक्षा होगी. वैसे भी न्यूजीलैंड से करारी हार के बाद गौतम गंभीर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. गंभीर ने लगभग चार महीने पहले हेड कोच का पद संभाला था. मगर उनकी कोचिंग में भारतीय टीम पहले श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज हारी. फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार मिली. अब गौतम गंभीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

...तो गौतम गंभीर की होगी छुट्टी?
अगर ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहता है तो गंभीर को टेस्ट क्रिकेट में हेड कोच के पद से हटाया जाता है. गंभीर फिलहाल तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के हेड कोच हैं. एक दैनिक अखबार की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) अब व्हाइट बॉल (वनडे, टी20) और रेड बॉल क्रिकेट (टेस्ट मैच) के लिए अलग-अलग कोच कोच की नियुक्ति करने पर विचार कर रहा है. टेस्ट क्रिकेट में वीवीएस लक्ष्मण जैसे किसी दिग्गज को हेड कोच बनाया जा सकता है, जबकि गौतम गंभीर व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच बने रह सकते हैं.

BCCI की तरफ ली गई 6 घंटे की रिव्यू मीटिंग
उधर समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद बीसीसीआई की तरफ से रिव्यू मीटिंग की गई. कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और मुख्य कोच गंभीर के साथ बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी मौजूद थे. न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान टीम प्रबंधन द्वारा लिए गए कुछ फैसलों के बारे में सवाल पूछे गए. गंभीर की कोचिंग शैली के बारे में भी चर्चा हुई, जो पिछले हेड कोच राहुल द्रविड़ से बहुत अलग है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र बताया, ‘यह छह घंटे की मैराथन बैठक थी जो इस तरह की हार के बाद तय थी. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है और बीसीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहेगा कि टीम वापस पटरी पर लौट आए. साथ ही वह जानना चाहेगा कि गंभीर-रोहित-अगरकर इस बारे में क्या सोच रहे हैं.’ बीसीसीआई के अधिकारी इस बात से खुश नहीं थे कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिया गया और टीम ने पुणे में टर्निंग ट्रैक पर हारने के बाद ‘रैंक टर्नर’ का विकल्प क्यों चुना.

सूत्र ने बताया, ‘बुमराह की अनुपस्थिति पर चर्चा की गई. हालांकि यह एक एहतियाती कदम था. इन पिचों पर भारत के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद ‘रैंक टर्नर’ का विकल्प चुनना कुछ ऐसा मुद्दा था जिस पर चर्चा हुई.’ ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चयन सर्वसम्मति से नहीं किया गया. भारतीय टीम 10 और 11 नवंबर को दो बैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...