6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'पत्नी हारेंगी तो बच्चों की देखभाल कर सकेंगी, फायदे में रहेंगे हनुमान...

‘पत्नी हारेंगी तो बच्चों की देखभाल कर सकेंगी, फायदे में रहेंगे हनुमान बेनीवाल’, राजस्थान BJP चीफ का बयान

Published on

जयपुर,

राजस्थान में विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जारी है. यहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ कांग्रेस व अन्य क्षेत्रीय दलों के नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

इस बीच राजस्थान भाजपा प्रमुख मदन राठौड़ ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर खींवसर से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल खींवसर उपचुनाव हार जाती हैं तो इसका फायदा हनुमान बेलीवाल को होगा क्योंकि तब वह घर पर रहकर अपने बच्चों की देखभाल कर सकेंगी.

क्यों उठाया हनुमान बेनीवाल ने जोखिम: बेनीवाल
कनिका बेनीवाल आरएलपी उम्मीदवार के रूप में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में चुनाव लड़ रही हैं. राठौड़ ने आश्चर्य जताया कि अगर बेनीवाल और उनकी पत्नी दोनों ही राजनीति करते रहे, तो उनके परिवार का क्या होगा?

उन्होंने कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि वह (हनुमान बेनीवाल) चिंतित थे कि अगर उनकी पत्नी नहीं जीतीं, तो वह अपने ‘पीहर’ (माता-पिता के घर) चली जाएंगी. भाई, जब आपको इतना खतरा महसूस हो रहा है, तो आपने इतना जोखिम (पत्नी को उपचुनाव में उतारने का) क्यों उठाया?”

राठौर ने आगे कहा, “आप (हनुमान बेनीवाल) जानते हैं कि वह जीत नहीं सकती. लेकिन मेरी एक सलाह है हनुमान जी, अगर आपकी पत्नी हारती है तो आपको फायदा होगा. वह अपने माता-पिता के घर या जहां भी जाएगी, वह बच्चों की देखभाल करेगी. क्या बच्चों की देखभाल करना जरूरी नहीं है? अगर आप दोनों राजनीति करते रहेंगे तो परिवार का क्या होगा? यह समझने की जरूरत है.”

कांग्रेस पर भी राठौड़ का हमला
राठौर ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए कहा कि उसके कई नेता जमानत पर हैं और राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नेता जमानत पर हैं. उन्होंने बड़े घोटाले किए और गिरफ्तार हुए. वे जमानत पर हैं और राजनीति कर रहे हैं.” उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदंबरम और अन्य नेताओं का नाम लिया.

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...