6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यप्यार और राजनीति में सब जायज है', शरद पवार को लेकर नितिन...

प्यार और राजनीति में सब जायज है’, शरद पवार को लेकर नितिन गडकरी ने ऐसा क्यों कहा ?

Published on

मुंबई

बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शरद पवार के आरोपों पर पलटवार किया है। शरद पवार ने बीजेपी पर अन्य पार्टियों में फूड डालने की राजनीति करने का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू में गडकरी ने कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी ने कई दलों को तोड़ा। कभी उन्होंने शिवसेना से छगन भुजबल को तोड़ा था। एवरीथिंग इज फेयर इन लव एंड पॉलिटिक्स (लव और पॉलिटिक्स में सब जायज है)। कभी-कभी लोगों को यह ठीक लगता है और कभी वे इस पर रिएक्ट भी करते हैं।

शरद पवार ने ऐसे काम किए….
नितिन गडकरी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं। वह राज्य में सबसे अधिक 40 जनसभा करने वाले हैं। एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी से पूछा गया कि क्या बीजेपी को लोकसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी में तोड़फोड़ का खमियाजा भुगतना पड़ा। एनसीपी के नेता शरद पवार ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने राज्य में तोड़फोड़ की राजनीति की, इस कारण उसे नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शरद पवार महाराष्ट्र में बहुत सम्मानित नेता हैं। लेकिन एक समय में उन्होंने ऐसे कदम उठाए थे, जिनका असर हर पार्टी पर पड़ा। उनके नेतृत्व में ही एनसीपी ने शिवसेना को तोड़ा था, मगर राजनीति में यह बड़ी घटना नहीं है। यह सही है या गलत, यह अलग बात है मगर प्यार और राजनीति में सब जायज है।

गडकरी बोले, जीत महायुति की होगी
बता दें 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने राज्य की 48 सीटों में से 30 सीटें जीती थीं। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को सिर्फ 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 13, शरद पवार की एनसीपी को 8, उद्धव सेना को 9, अजित पवार को एक, शिंदे सेना को 7 और बीजेपी को 9 सीटें मिली थीं। विदर्भ में बीजेपी को सिर्फ नागपुर सीट पर जीत मिली थी। नितिन गडकरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हालात बदले हैं। उन्होंने कहा कि माना कि विधानसभा चुनाव में मुकाबला कड़ा है, मगर महायुति गठबंधन को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफलता मिलेगी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। 18 नवंबर तक चुनाव प्रचार जारी रहेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...