6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यसुल्तानपुर में तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 45...

सुल्तानपुर में तीर्थयात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 45 श्रद्धालु घायल और 9 की हालत गंभीर

Published on

सुल्तानपुर:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही टूरिस्ट बस को सेब लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 45 तीर्थयात्री घायल हुए, जिन्हें इलाज के लंभुआ CHC में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने 9 यात्रियों की गंभीर हालत देख उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा लंभुआ क्षेत्र के बाईपास स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के पास का है।

महाराष्ट्र से तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थलों का तीर्थाटन करने आए थे। बीती रात करीब एक बजे के आसपास वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लंभुआ बाईपास स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान के समीप टूरिस्ट बस पहुंची थी। तभी सेब लादकर जा रही बस से उसकी टक्कर हो गई। टूरिस्ट बस अयोध्या से काशी जा रही थी। भिड़ंत के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर एंबुलेंस भेजी गई कई एम्बुलेंस से यात्री सीएचसी लम्भुआ लाए गए।

तहसीलदार और सीओ ने लिया जायजा
सूचना मिलते ही तहसीलदार देवानंद तिवारी और क्षेत्रधिकारी अब्दुस सलाम ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। बस पर सवार करीब 45 यात्री घायल हुए थे, उसमें से गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन चालक फरार है। बताया जा रहा है कि यात्रियों को टॉयलेट आदि के लिए बस हाईवे पर रोकी गई थी। इसी समय ट्रक आ गया। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में रंजना दत्त, सुरेश मांडे, दतवा कांता का इलाज चल रहा है। वहीं नंदा, विद्या, जनाबाई, सुंदर और कांते की गंभीर हालत देख राजकीय मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...