8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकमला के प्रचार से कर्ज में आ गई डेमोक्रेटिक पार्टी, ट्रंप ने...

कमला के प्रचार से कर्ज में आ गई डेमोक्रेटिक पार्टी, ट्रंप ने कसा तंज- मेरे समर्थकों इन्हें वेंडर्स से बचाओ

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट कमला हैरिस की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए प्रचंड जीत हासिल की है चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक अरब डॉलर का चंदा जुटाया था. एक अरब डॉलर के चंदे के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी पर अब करोड़ों डॉलर के कर्जे में डूब गई है. ऐसे में ट्रंप ने पार्टी की मदद की पेशकश की है.

पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और टिम वॉल्ज के कैंपेन को लेकर एक अरब डॉलर जुटाए थे लेकिन पार्टी पर अब दो करोड़ डॉलर का कर्जा हो गया है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि मैं हैरान हूं कि राष्ट्रपति चुनाव में रिकॉर्ड मात्रा में चुनावी चंदा इकट्ठा करने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी के पास अब कुछ भी नहीं बचा है. उनकी देनदारियां बढ़ गई हैं. वेंडर्स और अन्य लोग उनसे बकाये की डिमांड कर रहे हैं. इस कठिन समय में हमसे जो हो सकेगा वो हम करेंगे.

ट्रंप ने डेमोक्रटिक पार्टी की मदद की पेशकश करते हुए कहा कि हम इस कठिन समय में उनकी सहायता करना चाहते हैं. हमारे पास बहुत पैसा है. पूरे प्रचार अभियान में Earned Media ने हमारी काफी मदद की. इस वजह से हमें बहुत कुछ खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ी.

कर्जे को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी में पड़ी दरार!
इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच भी विरोध के स्वर उठने लगे है. रिपोर्ट के मुताबिक, कई नेताओं ने चुनावी फंड के लापरवाही तरीके से इस्तेमाल पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि 16 अक्टूबर तक हैरिस के पास 11.8 करोड़ डॉलर का फंड बचा हुआ था. एक पूर्व डेमोक्रेट ने कहा कि हमने बेवकूफों की तरह पैसे खर्च किए. हमारे पास कोई रणनीति नहीं थी.बता दें कि कमला हैरिस ने चुनाव प्रचार के लिए करीब एक अरब डॉलर का फंड जुटाया था. लेकिन अब डेमोक्रेट पार्टी पर दो करोड़ डॉलर का कर्ज चढ़ गया है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...