9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलकोहली ऑस्ट्रेल‍ियाई मीडिया में छाए, हिंदी-पंजाबी में छपे आर्ट‍िकल, यशस्वी-पंत का भी...

कोहली ऑस्ट्रेल‍ियाई मीडिया में छाए, हिंदी-पंजाबी में छपे आर्ट‍िकल, यशस्वी-पंत का भी जलवा

Published on

नई दिल्ली ,

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला 22 नवंबर से शुरू होना है. लेकिन इस पहले टेस्ट से 10 दिन पहले विराट कोहली का खुमार ऑस्ट्रेल‍ियाई मीडिया पर स‍िर चढ़कर बोल रहा है. किंग कोहली के पर्थ पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में कोहली का बुखार छा गया है. विराट कोहली के पर्थ पहुंचने पर ऑस्ट्रेल‍ियाई मीडिया के कई अखबारों में पहले पन्ने पर उनकी तस्वीर छपी.

खास बात यह रही कि फैन्स को खुश करने के लिए स्थानीय मीडिया ने हिंदी और पंजाबी में छपी हेडलाइंस में उनकी तस्वीर को दिखाया गया, जो कोहली की अपार लोकप्रियता और आगामी सीरीज में उनके महत्व को साफ तौर पर दर्शाता है. न्यूजपेपर्स में विराट कोहली का पोस्टर था और इस पर कॉलम था कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नई एशेज क्यों है और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में किन मैचों का इंतजार करना चाहिए.

इन आर्ट‍िकल्स में यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत के बारे में बताया गया है. पहले पन्ने पर हिंदी में एक बोल्ड हेडलाइन थी, “युगों की लड़ाई” दिखाया गया. जबकि एक अलग लेख में युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पंजाबी हेडलाइन ‘नवम राजा’ या ‘नया राजा’ के साथ दिखाया गया.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में कोहली को लेकर हो रही इस तरह की रिपोर्ट‍िंग ने ऑस्ट्रेलियाई खेल पत्रकारों को भी सरप्राइज कर दिया है. कोहली रविवार शाम को पर्थ पहुंचे. वह 22 से 26 नवंबर तक ऑप्टस स्टेडियम में भारत की सीरीज के पहले मैच से दो सप्ताह पहले अपने टेस्ट टीम के ख‍िलाड़‍ियों संग शामिल हुए.

36 साल की उम्र में कोहली के सामने सबसे बड़ा चैलेंज ऑस्ट्रेल‍िया की सरजमीं पर खुद को साबित करना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज 0-3 के व्हाइटवॉश के साथ समाप्त हुई. वहीं इस दौरान विराट कोहली की खूब आलोचना हुई, ज‍िन्होंने 15.50 के एवरेज से सिर्फ 93 रन बनाए. जिससे उन पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले प्रेशर बढ़ गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...