8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी होते तो सऊदी क्राउन प्रिंस के बराबर में दिखते... अरब-इस्लामिक समिट...

मोदी होते तो सऊदी क्राउन प्रिंस के बराबर में दिखते… अरब-इस्लामिक समिट में शहबाज की ‘बेइज्जती’ पर भड़के पाकिस्तानी

Published on

इस्लामाबाद

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए अरब-इस्लामिक देशों के सम्मेलन से सामने आई तस्वीरों ने पाकिस्तानियों को नाराज कर दिया है। इस समिट 50 से ज्यादा देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया और साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। इस तस्वीर में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को पीछे की लाइन में जगह मिली। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने कहा है कि एक तरफ तो हम न्यूक्लियर पावर होने का दंभ भरते हैं और दूसरी ओर हमें छोटे-छोटे देशों से भी पीछे जगह मिल रही है। ये पाकिस्तान की दुनिया में गिरती हैसियत को दिखा रहा है।

कमर चीमा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की गई वीडियो में कहा, ‘हम एक तरफ फिलिस्तीन के चैंपियन बनते हैं तो दूसरी ओर इस्लामिक देशों की बड़ी फौजी ताकत बनते हैं। इस सबके बावजूद हमें अरब और मुस्लिम देशों की बैठक में भी पहली लाइन में जगह नहीं मिल रही है। साफ है कि अरब भी हमें कुछ नहीं समझ रहे हैं। उनको भी लगता है कि पाकिस्तान को तो कुछ फंड देकर मनाया जा सकता है, इनकी कोई वैल्यू नहीं है।’

‘मोदी होते तो फ्रंट लाइन में होते’
कमर चीमा ने आगे कहा कि किसी नेता का पहली या दूसरी लाइन में खड़े होने के कुछ इशारे होते हैं कि आपके देश की कीमत क्या है। सऊदी अरब के पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते रहे हैं लेकिन ये सीधे-सीधे सऊदी की ओर से पाकिस्तान को उसकी वैल्यू बताई गई है। अगर सऊदी ने मेजबान के तौर पर इसी समिट में भारत को न्यौता दिया होता और इंडिन पीएम नरेंद्र मोदी आए होते तो फिर सोचिए क्या होता।

कमर ने कहा कि अगर रियाद की इस समिट में नरेंद्र मोदी होते तो वह सऊदी क्राउन प्रिंस के बराबर में खड़े होते। इसकी वजह क्या है, इसकी वजह ये है कि भारत के पास एक बहुत बड़ा बाजार है। भारत की बड़ी अर्थव्यवस्था में सऊदी के लिए मौके हैं। भारत के पास दुनिया का बहुत बड़ा मिडिल क्लास है। साफ है कि भारत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता और सऊदी भी नहीं कर सकता है लेकिन शहबाज शरीफ के साथ जो हुआ, वो दिल तोड़ता है।

इस्लामिक समिट में क्या बोला सऊदी अरब
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अरब-इस्लामिक देशों के सम्मेलन में गाजा और लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोकने को कहा है। उन्होंने गाजा में इजरायली हमले को जनसंहार बताते हुए स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना की मांग की है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी इस दौरान गाजा में इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...