9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यतुम्हें खत्म कर दूंगा! कपड़ा कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई से जान से...

तुम्हें खत्म कर दूंगा! कपड़ा कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की मिली धमकी

Published on

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भी लॉरेंस विश्नोई गैंग के लोग सक्रिय हो चुके हैं। जिले फाजिलनगर कस्बे में स्थित एक कपड़ा व्यवसायी को मारने की धमकी मिली है। इससे व्यवसायी समेत उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी आपबीती बताई। पुलिस तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुट गई है।

कई नंबरों से आया फोन
मामला जिले के फाजिलनगर कस्बे का है यहां दीपक रौनियार नाम के व्यक्ति का फाजिलनगर मेन मार्केट में कपड़े की दुकान है। दीपक रौनियर को 4 नवंबर को उसके फोन पर अनजान नंबर से काल आई। फोन उठाते ही दूसरी ओर से युवक भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लारेंस गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी देने लगा।

इसके बाद बीते शनिवार शाम से रात 11 बजे के आसपास अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे और फोन करने वाले ने जान से मारने धमकी दी। व्यापारी के पास फोन करने वाले ने कहा- ‘चाहे तू किसी से शिकायत कर लो, लेकिन तुम बच नहीं पाओगे, पुलिस तुम्हें नहीं बचा सकती। तुम्हारी सुपारी दी गई है। मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा। अगर बचा सकते हो तो खुद को बचाने की कोशिश करो’ जिसके बाद डरा सहमा पीड़ित पुलिस को शिकायत किया जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

लोकेशन की जांच कर रही पुलिस
थानाध्यक्ष पटहेरवा दीपक कुमार सिंह ने बताया- तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर फोन करने वाले नंबरों का लोकेशन और अन्य चीजों की जांच की जा रही है। एक-दो नंबरों के जांच में पश्चिम बंगाल का नंबर बताया जा रहा। जो स्पैम नंबर है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...