5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरानी जनरल ने लिया चीनी J-10 फाइटर जेट का जायजा, खतरनाक विमान...

ईरानी जनरल ने लिया चीनी J-10 फाइटर जेट का जायजा, खतरनाक विमान बढ़ा सकते हैं इजरायल की टेंशन

Published on

बीजिंग

ईरान की एयरफोर्स के हेड जनरल हामिद वाहेदी ने हाल ही में चीन का दौरा किया है। वाहेदी अपने चीन दौरे पर झुहाई एयर शो में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चीनी फाइटर जेट J-10C को देखने में काफी समय लिया। यह चीन का 4.5वीं पीढ़ी का विमान है। वाहेदी के इस जेट के निरीक्षण के बाद माना जा रहा है कि ईरान इस विमान को खरीद सकता है क्योंकि उसे इजरायल का मुकाबला करने के लिए अपनी एयरफोर्स की ताकत बढ़ाने की जरूरत है।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी वायुसेना हेड जनरल हामिद वाहेदी ने 12 नवंबर को एयर शो में शामिल हुए और खुद J-10C लड़ाकू जेट की क्षमताओं का तजुर्बा किया। वाहेदी ने J-10C विगोरस ड्रैगन की क्षमताओं को परखा और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर अपने चीनी समकक्ष जनरल चांग डिंगकिउ से बातचीत की।

ईरान के लिए मददगार होगा चीनी जेट
ईरान के नेतृत्व ने स्पष्ट रूप से चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की इच्छा सार्वजनिक नहीं की है लेकिन वाहेदी के J-10C के निरीक्षण ने मिलिट्री ऑब्जर्वर्स की रुचि जगा दी है। ये जेट क्षमता और कीमत के हिसाब से ईरानी एयरफोर्स के लिए एक शानदार विकल्प है। माना जा रहा है कि ईरान को करीब 100 जेट की जरूरत है। एक जेट की कीमत 40 मिलियन है, ऐसे में 100 जे-10 की कीमत चार अरब डॉलर होगी।

ईरानी ऑब्जर्वर को लगता है कि हथियारों और उड़ान प्रदर्शन के मामले में जे-10 अमेरिकी एफ-16 से अच्छा विकल्प हो सकता है। इस साल की शुरुआत में ऐसी चर्चा थी कि ईरान ने पाकिस्तान और चीन द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जेएफ-17 ब्लॉक III विमान खरीदने के लिए बातचीत की है। हालांकि इस पर बात आगे बढ़ने की जानकारी नहीं मिल पाई।

क्या है चीनी जेट की खासियत
अमेरिका के खास सहयोगी इजरायल जैसे क्षेत्रीय विरोधी से लंबे समय से शत्रुता में उलझे ईरान के लिए उसकी अपेक्षाकृत कमजोर एयरफोर्स मुश्किल बन गई है। ईरान के पास घातक ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलें हैं लेकिन लड़ाकू जेट के मामले में वह पीछे रह गया है। ईरान को रूस से Su-35 जेट मिलने की उम्मीद थी लेकिन इनकी भी डिलीवरी नहीं मिली है। रूस के Su-35 के ना मिलने की वजह से ईरान की नजर चीनी लड़ाकू विमान पर हो सकती है।

चीन के J-10C की तुलना अमेरिका के F-16 फाइटिंग फाल्कन वेरिएंट से की जाती है। F-16 की तरह चीनी जेट का फ्लाई-बाय-वायर फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के लिए जाना जाता है। J-10C में स्वदेशी AESA रडार, इमेजिंग इंफ्रारेड सीकर (IIR) PL-10, WS-10B इंजन और PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, कम्प्यूटरीकृत ग्लास कॉकपिट उपकरण, सटीक हवा से जमीन पर हमला, दृश्य-सीमा से परे युद्ध और उड़ान के दौरान ईंधन भरने जैसी अत्याधुनिक क्षमताएं हैं।

J-10 लड़ाकू जेट सभी मौसमों में ऑपरेशन कर सकताईरानी जनरल ने लिया चीनी J-10 फाइटर जेट का जायजा, तेहरान आए ये खतरनाक विमान तो इजरायल की बढ़ेगी टेंशन, जानें ताकत है। इसकी प्राथमिक भूमिका हवा से हवा में युद्ध की है लेकिन यह हमला करने वाले मिशन भी कर सकता है। चीनी विशेषज्ञों ने विमान को युद्ध के लिए गेम चेंजर के रूप में सराहा है। चीनी जेट में एक फॉरवर्ड-लुकिंग इन्फ्रारेड और लेजर टारगेट डिजाइनर पॉड भी है। इस पॉड को सैटेलाइट नेविगेशन और लेजर से निर्देशित हथियारों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए बनाया गया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...