9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यजालौन में बीजेपी नेता के बेटे को कार से रौंदने का प्रयास,...

जालौन में बीजेपी नेता के बेटे को कार से रौंदने का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Published on

जालौन

उत्तर प्रदेश के जालौन में दबंग लोगों ने बीजेपी नेता के बेटे को कार से रौंदने का प्रयास किया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें कार से कुचलना की घटना को साफ तौर पर देखा जा सकता है। जिसके बाद बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे और अन्य लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर का है। यहां पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी के बेटे शिवा तिवारी बुधवार की देर रात को अपने घर के पास दोस्तों के साथ खड़े हुए थे, तभी कार में सवार कुछ लोगों ने शिवा तिवारी के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना को देखते हुए उसके साथियों ने उसे खींच लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी के बेटे को कार सवार लोगों ने रौंदने का प्रयास किया। इतना ही नहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से भाग गए। वहीं, यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की शिकायत को लेकर शिवा और बीजेपी कार्यकर्ता उरई कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिवा तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके ऊपर नीरज दुबे ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...