6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमणिपुर की आग मिजोरम और असम तक फैली, एमएनएफ ने लगाया बड़ा...

मणिपुर की आग मिजोरम और असम तक फैली, एमएनएफ ने लगाया बड़ा आरोप

Published on

इंफाल:

मणिपुर में 11 नवंबर को सुरक्षाबलों की ओर से 10 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराए जाने के बाद उपजे तनाव ने तूल पकड़ लिया है। यह अशांति पड़ोसी राज्य दक्षिण असम और मिजोरम तक फैल गई है। आदिवासी संगठनों ने सिलचर मेडिकल कॉलेज के बाहर लंबी पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पूर्व NDA सहयोगी MNF ने हत्याओं को शहीद बताया है। घटना के बाद से ही तनाव का माहौल है।

पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पर उठे सवाल
SMC के डॉक्टरों ने मंगलवार शाम तक 10 में से 6 मृतकों का पोस्टमार्टम कर लिया था और बाकी का पोस्टमॉर्टम अगले दिन के लिए निर्धारित किया गया था। जैसे-जैसे घंटे बीतते गए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे आदिवासी प्रदर्शनकारियों की बेचैनी बढ़ती गई और भीड़ का आकार भी बढ़ता गया। शाम तक प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि उन्हें सूचित किया जाए कि क्या हो रहा है? कछार जिले के एसपी नुमल महत्ता ने साजिश की अटकलों को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि शव परीक्षा में जानबूझकर देरी नहीं हुई है।

MNF ने 10 मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया
उधर, MNF ने 10 मारे गए लोगों को शहीद घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि एक संयुक्त CRPF-पुलिस टीम ने गांव के स्वयंसेवकों को मार डाला और उन्हें उग्रवादी बता दिया। MNF ने कहा कि CRPF ने पक्षपात दिखाया। इस तरह की हरकतों से मणिपुर में नाजुक स्थिति और बिगड़ने का खतरा है। अगर हम बचेंगे तो साथ मिलकर बचेंगे और अगर हम मरेंगे, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई अकेला न मरे। हम CRPF की कार्रवाई और उसके भेदभावपूर्ण व्यवहार की निंदा करते हैं।

घरों तक ले जाया जाएगा शव
इसमें कहा गया है कि शवों को सिलचर से मिजोरम होते हुए उनके घर तक ले जाया जाएगा। इस बीच 13 नागरिक अधिकार संगठनों ने मणिपुर घाटी- इंफाल पूर्व और पश्चिम, थोउबल, काकचिंग और बिष्णुपुर – में तीन महिलाओं और इतने ही बच्चों के अपहरण के विरोध में बंद लागू कर दिया। यह अपहरण कथित तौर पर जिरीबाम में विस्थापित मैतेई लोगों के लिए बने एक शेल्टर होम से किया गया था। हथियारबंद लोगों ने जिरीबाम के बगल में नागा बहुल तामेंगलोंग जिले के पुराने कैफुंडई के पास रसद ले जा रहे दो ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...