11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्य'सियासी फायदे के लिए नफरत के बीज बोने के बजाय...', CM योगी...

‘सियासी फायदे के लिए नफरत के बीज बोने के बजाय…’, CM योगी पर भड़के प्रियांक खड़गे, किया जबरदस्त वार

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने अपने पिता मल्लिकार्जुन खड़गे की बचपन की त्रासदी का मुद्दा उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है. उन्होंने तीखे शब्दों में जवाब देते हुए कहा, “कांग्रेस प्रमुख ने कभी भी इस मामले से ‘सियासी लाभ’ नहीं लिया. 1948 में हैदराबाद निजाम के रजाकारों ने मेरे पिता के घर को जलाया था, न कि पूरे मुस्लिम समुदाय ने ऐसा किया.”

प्रियांक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यह रजाकारों ने किया था, पूरे मुस्लिम समुदाय ने नहीं. हर समुदाय में बुरे लोग और गलत काम करने वाले लोग होते हैं. मेरे पिता इस त्रासदी से बाल-बाल बच गए और 9 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और राज्यसभा सांसद, एक बार केंद्रीय मंत्री, लोकसभा के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष बने.”

क्या है पूरा मामला?
मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म तत्कालीन हैदराबाद राज्य के बीदर इलाके में हुआ था, जिस पर निजामों की हुकूमत थी. हैदराबाद के भारत में विलय से पहले राजनीतिक अशांति के दौरान, सीनियर कांग्रेस नेता के गांव को निजाम समर्थक मिलिशिया रजाकरों ने जला दिया था. इस त्रासदी में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को खो दिया था.

इस मामले का जिक्र, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के अचलपुर में एक रैली के दौरान किया. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस चीफ ने योगी के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे की आलोचना की थी.

CM योगी ने क्या कहा था?
महाराष्ट्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “खड़गे जी, मुझ पर गुस्सा मत होइए, अगर आपको गुस्सा करना है तो हैदराबाद निजाम पर गुस्सा करो. हैदराबाद निजाम के रजाकारों ने आपका गांव जला दिया, हिंदुओं को बेरहमी से मार डाला और आपकी सम्मानित मां, बहन, आपके परिवार के सदस्यों को जला दिया. देश के सामने यह सच्चाई पेश करें कि जब भी इनका बंटवारा होगा, तो इसी क्रूर तरीके से इनका बंटवारा होगा.”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस प्रमुख सच्चाई को स्वीकार करने में ‘हिचक’ रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इससे मुस्लिम वोटर्स के प्रति उनकी अपील को नुकसान पहुंच सकता है.

‘PM मोदी की उपलब्धियों पर…’
प्रियांक खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि त्रासदी के बावजूद, उनके पिता ने कभी विक्टिम कार्ड नहीं खेला और कभी भी नफरत को परिभाषित नहीं होने दिया. प्रियांक ने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे के सिद्धांतों या विचारधारा को ‘ध्वस्त’ नहीं कर सकते.

योगी आदित्यनाथ के विवादित बयान पर निशाना साधते हुए, प्रियांक ने कहा, “आपकी विचारधारा मल्लिकार्जुन खड़गे को समान रूप से देखने में फेल रहती है, यह अवाम के बीच भेदभाव करती है. क्या यह आप सभी को बुरा बनाता है या जो लोग इसका अभ्यास कर रहे हैं उन्हें? किसने उन्हें ‘अछूत’ या दलित करार दिया?”

कर्नाटक के मंत्री ने यह भी कहा कि उनके पिता 82 साल की उम्र में भी ‘अत्याचार और नफरत’ के खिलाफ संविधान को बनाए रखने के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने सीएम योगी से मुखातिब होते हुए कहा, “सियासी फायदे के लिए समाज में नफरत के बीज बोने की कोशिश करने के बजाय पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के आधार पर चुनाव जीतने की कोशिश करें.”

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...