5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकौन हैं रॉबर्ट एफ कैनेडी? वैक्सीन के 'कट्टर विरोधी' को डोनाल्ड ट्रंप...

कौन हैं रॉबर्ट एफ कैनेडी? वैक्सीन के ‘कट्टर विरोधी’ को डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया अमेरिका का हेल्थ सेक्रेटरी

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव डोनाल्ड ट्रंप जीत चुके हैं। जनवरी के महीने में वह व्हाहट हाउस में पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वह अपनी नई टीम के गठन में जुट हुए हैं। पहले उन्होंने अपनी कैबिनेट में दो हिंदू चेहरों को जगह दी थी और अब उन्होंने एंटी-वैक्सीन एक्टिविस्ट रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग का जिम्मा सौंपा है। डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को खुद इस बात की जानकारी दी है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा, ‘किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अपने नागरिकों की सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। इस मामले में स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। यह विभाग यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा कि सभी अमेरिकी नागरिकों को खतरनाक केमिकल, प्रदूषण फैलाने वाले तत्व, कीटनाशक, दवाओं और खाने में मिलाए जाने वाले उन पदार्थों से सुरक्षा मिले, जिनकी वजह से आज हमारे देश में स्वास्थ्य को लेकर एक बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है।’

रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर कौन हैं?
अब रॉबर्ट एफ कैनेडी की बात करें तो वह दुनिया के सबसे प्रबल एंटी वैक्सीन एक्टिविस्ट हैं। उनका ताल्लुक विश्व के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार से है। वह पूर्व राष्ट्रपित जान एफ कैनेडी के भतीजे हैं और अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट एफ कैनेडी के बेटे हैं। उन्होंने पिछले साल डेमोक्रेटिक नॉमिनेशन के लिए जो बाइडेन को चुनौती दी थी और बाद में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े भी हुए थे। हालांकि, बाद में कैनेडी ने रिपब्लिक पार्टी के साथ समझौता कर लिया और डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने का ऐलान किया। इसके बाद इसका ईनाम उन्हें अब मिल चुका है।

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन विरोधी माइक वॉल्ट्ज को बनाया NSA
कैनेडी ने कहा है कि उनका टारगेट स्वास्थ्य विभाग में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि फूड और ड्रग प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में सुधार में तेजी लाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका में फूड और ड्रग्स कंपनियों की तरफ से दवाओं के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है। इसकी वजह से खतरनाक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि अमेरिका में चुनावों में जीत के बाद 6 नवंबर को अपनी जीत के बाद भाषण में कैनेडी के बारे में कहा था कि वह अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाने में मदद करने जा रहे हैं। वह कुछ चीजें करना चाहते हैं और हम उन्हें ऐसा करने की छूट देंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...