5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायली हमले में ईरान का सीक्रेट न्यूक्लियर वेपन प्लांट तबाह, पांच अधिकारियों...

इजरायली हमले में ईरान का सीक्रेट न्यूक्लियर वेपन प्लांट तबाह, पांच अधिकारियों का दावा

Published on

तेल अवीव:

इजरायल ने अक्टूबर महीने में ईरान पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान की एयरफोर्स के चार लोगों की मौत होने की बात सामने आई थी लेकिन किसी संवेदनशील जगह पर बड़े नुकसान को तेहरान ने नकार दिया था। हमले के करीब तीन हफ्ते बाद तीन अमेरिकी अधिकारी तो एक वर्तमान और एक पूर्व इजरायली अधिकारी ने दावा किया है कि इस हमले में ईरान की सीक्रेट न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी तबाह हुई है। एक्सियोस की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

एक्सियोस की रिपोर्ट में अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि 26 अक्टूबर के इजरायली हमले ने ईरान के पारचिन में एक सक्रिय सीक्रेट परमाणु हथियार रिसर्च फैसिलिटी को तबाह कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि इसका बेहद खास महत्व है क्योंकि इस हमले ने पिछले साल से परमाणु हथियार अनुसंधान को फिर से शुरू करने के ईरान के प्रयास को एक बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

बेहद खास उपकरण हमले में हुए नष्ट!
इस हमले के बारे में जानकारी देने वाले एक पूर्व इजरायली अधिकारी ने कहा है कि इस हमले में प्लास्टिक विस्फोटकों को डिजाइन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को नष्ट कर दिया। ये परमाणु उपकरण में यूरेनियम को घेरते हैं और इसे विस्फोट करने के लिए आवश्यक होते हैं। संयुक्त राष्ट्र में ईरानी मिशन ने इन दावों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

रिपोर्ट कहती है कि 25 अक्टूबर को इजरायली एयरफोर्स के टारगेट पर तेहरान से 20 मील दक्षिण-पूर्व में ताघलेन सैन्य परिसर था। यह न्यूक्लियर फैसिलिटी पूर्व में ईरान के अमद परमाणु हथियार कार्यक्रम का हिस्सा रही है। ईरान ने 2003 में यहां अपने सैन्य परमाणु कार्यक्रम को रोक दिया था लेकिन इजरायली अफसर इसके एक्टिव होने की बात कहते रहे हैं। इजरायली हमले के बाद हाई रिजॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि तालेघन की दो इमारत पूरी तरह से तबाह हो गईं।

इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि तालेघन की दो न्यूत्लियर फैसिलिटी ईरानी सरकार की एक रिसर्च का हिस्सा थीं, जिनका इस्तेमाल परमाणु हथियारों के विकास के लिए किया जा सकता था। हालांकि इस रिसर्च को नागरिक उद्देश्य के रूप में भी पेश किया जा सकता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...