7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्ययूपी उपचुनाव: एक हफ्ते में दूसरी बार कटहेरी पहुंचे CM योगी, सपा-कांग्रेस...

यूपी उपचुनाव: एक हफ्ते में दूसरी बार कटहेरी पहुंचे CM योगी, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Published on

कटेहरी (यूपी),

यूपी में उपचुनाव के मद्देनजर सियासी पारा हाई है. इस बीच कटेहरी उपचुनाव भाजपा के लिए कितनी अहमियत रखता है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे हैं. कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के डांडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया.

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के नेताओं ने बेटियों पर अत्याचार करने वालो का बचाव किया. हमारा संकल्प है कि बेटी के साथ कोई अत्यचार करेगा तो उसका स्थान जहन्नुम होगा.

उन्होंने 2014 के पहले केंद्र में कांग्रेस के राज का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सीमाओं पर पाकिस्तान अतिक्रमण करता था तो कांग्रेस के लोग कहते थे आवाज मत उठाइए, पाकिस्तान से संबंध खराब हो जाएंगे. आज कोई सीमा पर अतिक्रमण नहीं करता है. ये नया भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं है और यदि कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेगा नहीं.

सीएम योगी ने कहा कि देश में आपने जबसे मोदी सरकार चुनी है, जो लगातार बिना रुके कार्य कर रहे हैं, हम विकास के साथ विरासत भी दे रहे हैं. हमारी सरकार ने तय किया है कि गरीबी उन्मूलन का कार्य करेंगे. हर गरीब को सशक्त बनाएंगे. हमारी सरकार विकास कर रही है. गांव गांव को जोड़ा जा रहा है. बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद को वोट देकर विजयी बनाएं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...