9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलकंगारुओं बचकर रहना... फैंस के लिए खुशखबरी, कभी भी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान...

कंगारुओं बचकर रहना… फैंस के लिए खुशखबरी, कभी भी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भर सकते रोहित शर्मा

Published on

नई दिल्ली

भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह दूसरी बार माता-पिता बने हैं। शुक्रवार, 15 नवंबर को उनके घर एक नन्हा राजकुमार आया है यानी उनके यहां बेबी बॉय हुआ है। रोहित और रितिका की पहले से ही एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है। समायरा का जन्म 2018 में हुआ था। रोहित ने रितिका का इस खास समय में साथ देने के लिए पितृत्व अवकाश लिया है। इस दौरान वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अभ्यास सत्रों में शामिल नहीं हो पाए।

हालांकि इस बात की जानकारी पहले से ही थी कि रोहित जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इसके चलते बीजीटी के पहले यानी पर्थ टेस्ट में उनके खेलने को लेकर कुछ भी साफ नहीं था। लेकिन अब रोहित शर्मा जल्द ही ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ सकते हैं और पहले टेस्ट के लिए खुद को उपलब्ध कर सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना थोड़ी कम लग रही है। लेकिन यह पूरी तरह से अब तक रूल्ड आउट नहीं हुआ है।

पर्थ टेस्ट में कौन होगा भारत का कप्तान?
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को पहले ही साफ कर दिया था कि अगर रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं होंगे तो टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। बता दें कि इससे पहले बुमराह ने टेस्ट में भारत की सिर्फ एक बार कप्तानी की है।

22 नवंबर से शुरू हो रहा पहला टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर यानी शुक्रवार से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है। पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की तैयारियां चरम पर हैं। खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...