7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के वैज्ञानिकों ने किया कमाल, पहली बार सुलझाया गया चंद्रमा का...

चीन के वैज्ञानिकों ने किया कमाल, पहली बार सुलझाया गया चंद्रमा का रहस्य, चांद से आई चट्टान की स्टडी में बड़ा खुलासा

Published on

बीजिंग

चीन के वैज्ञानिकों ने पहली बार चंद्रमा के सुदूर हिस्से के रहस्य को सुलझाने का कारनामा कर दिखाया है। पहली बार चीनी वैज्ञानिक और उनके अमेरिकी सहयोगी चंद्रमा के दूर वाले हिस्से पर ज्वालामुखी विस्फोटों की सटीक उम्र मापने में सक्षम हुए हैं। पहले इसके अंदाजा केवल रिमोट सेंसिंग के आकलनों के माध्यम से किया जाता था।

इसी साल जून में चीन का चांग’ई-6 मून मिशन चंद्रमा से चट्टान का सैंपल लेकर पृथ्वी पर वापस आया था। इस सैंपल का अध्ययन करने के लिए बीजिंग और ग्वांगझोऊ में स्थित चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में दो शोध टीमों का गठन किया गया। शोधकर्ताओं ने विश्लेषण के लिए रेडियोमेट्रिक डेटिंग का इस्तेमाल किया। शुक्रवार को नेचर एंड साइंस जर्नल में इस अध्ययनों को प्रकाशित किया गया।

चंद्रमा के रहस्य का खुलासा
अध्ययन में पाया गया कि चंद्रमा के दूर हिस्से पर मौजूद सबसे पुराना और सबसे गहरा गड्ढा 2.8 अरब साल पहले एक सक्रिय ज्वालामुखी थी। इसके पहले अपोलो, लूना और चांग’ई-5 मिशनों के सैंपल के अध्ययन ने यह स्थापित किया था कि चंद्र ज्वालामुखी 4 अरब से 2 अरब वर्ष पहले हुआ था। ये सभी नमूने चंद्रमा के पास वाले हिस्से से जुटाए गए थे।

चंद्र ज्वालामुखी विस्फोट के बारे में नया नजरिया
नेचर में प्रकाशित अध्ययन में इस बात पर जोर दिया गया कि 2.8 अरब वर्ष की आयु आश्चर्यजनक रूप से युवा है, क्योंकि दूर वाले हिस्से पर ज्वालामुखी गतिविधियां पारंपरिक रुप से बहुत पहले समाप्त हो गई थीं। चंद्रमा पर अधिकांश ज्वालामुखी विस्फोट पास वाले हिस्से में हुए थे, जो माना जाता है कि लगभग 3 अरब साल पहले बंद हो गए थे। हांगकांग विश्वविद्यालय के ग्रह भूविज्ञानी कियान यूकी चांग’ई-6 के सैंपल का शुरुआती अध्ययन करने वाली टीम का हिस्सा और पेपर के सह लेखक हैं। उन्होंने कहा कि ‘चांग’ई-5 और चांग’ई-6 मिशन की बदौलत चीन में अब चंद्रमा और ग्रह विज्ञान स्वर्णिम युग में हैं।’

चीन ने लॉन्च किया था चांग’ई-6 मिशन
इस साल की शुरुआत ने चीन ने चंद्रमा के दूर हिस्से से सैंपल लाने के लिए 53 दिनों का चांग’ई-6 मिशन लॉन्च किया था। अंतरिक्ष यान ने 2500 किमी चौड़े साउथ पोल-ऐटकेन बेसिन से सामग्री को ड्रिल किया और लगभग 2 किलोग्राम नमूने लेकर सफलतापूर्व पृथ्वी पर वापस आया था। सितम्बर में चांग’ई-6 सैंपल के शुरुआती निष्कर्ष नेशनल साइंस रिब्यू में प्रकाशित किए गए थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...