7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप जैसे ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे... रूस के साथ...

डोनाल्ड ट्रंप जैसे ही राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे… रूस के साथ युद्ध पर यूक्रेनी प्रेसीडेंट जेलेंस्की का बड़ा दावा

Published on

कीव

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि रूस के साथ चल रहा उनके देश का युद्ध डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद खत्म हो जाएगा। इस महीने की शुरुआत में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अगले साल जनवरी में पद की शपथ लेंगे। जेलेंस्की को लगता है कि ट्रंप के अमेरिकी प्रेसीडेंट का पद संभालने के कुछ दिन के भीतर ही रूस के साथ उनका युद्ध रुक सकता है। जेलेंस्की का ये बयान इसलिए खास है क्योंकि ट्रंप भी अपने चुनाव प्रचार के दौरान यूक्रेन-रूस युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि रूस के साथ युद्ध जितनी जल्दी खत्म होना चाहिए था, उससे भी जल्दी खत्म हो जाएगा। जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे तो ये युद्ध रुक जाएगा।’ जेलेंस्की ने यह भी कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद उनकी डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत हुई, जो काफी सकारात्मक रही। जेलेंस्की ने यूक्रेनी मीडिया आउटलेट सस्पिल्ने के साथ एक साक्षात्कार में ये बातें कही हैं।

जेलेंस्की की ट्रंप से क्या हुई बातचीत?
जेंलेंस्की ने ट्रंप से बड़ी उम्मीद होने का इशारा किया है लेकिन इस बारे में कुछ नहीं बताया कि क्या ट्रंप ने रूस के साथ संभावित बातचीत पर क्या मांग की है। जेलेंस्की का कहना है कि उन्होंने ट्रंप से ऐसा कुछ नहीं कहा है, जो यूक्रेन के हितों के उलट हो। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को वह सब कुछ करना चाहिए, जिससे युद्ध अगले साल राजनयिक माध्यमों से खत्म हो जाए।

डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कहते रहे हैं कि उनकी प्राथमिकता युद्ध समाप्त कराना है। ट्रंप का कहना है कि यूक्रेन को सैन्य सहायता के चलते अमेरिका के संसाधनों का दोहन हो रहा है। ट्रंप ने चुनाव कैंपेन के दौरान भी लगातार ये कहा था कि वह 24 घंटे में यूक्रेन युद्ध रुकवा देंगे। हालांकि ट्रंप ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि वह युद्ध को कैसे समाप्त करना चाहते हैं।

कील इंस्टीट्यूट फॉर द वर्ल्ड इकोनॉमी के अनुसार, अमेरिका यूक्रेन के लिए सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है। अमेरिका ने फरवरी 2022 और जून 2024 तक 55.5 अरब डॉलर के हथियार और सैन्य उपकरण यूक्रेन को दिए हैं। इस आर्थिक दबाव के चलते अमेरिका में भी एक गुट यूक्रेन युद्ध को रुकवाने पर जोर दे रहा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...