6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedगोविंदा के सीने में उठा दर्द, चुनाव के रोड शो के दौरान...

गोविंदा के सीने में उठा दर्द, चुनाव के रोड शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Published on

एक्टर गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। शनिवार, 16 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके कारण वह महाराष्ट्र में जारी रोड शो को बीच में छोड़कर मुंबई वापस लौट आए। बताया जा रहा है कि उनके सीने में दर्द उठा था। गोविंदा महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार के लिए जलगांव में थे। वहां उन्हें चार जगहों के लिए कैंपेन करने के बाद मुंबई लौटना था। पर गोविंदा को बीच में ही अपना रोड शो रोकना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, Govinda जब प्रचार कर रहे थे, तो उसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा। गोविंदा को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी इस मामले में कुछ और पता नहीं चल पाया है।

रोड शो के बीच गोविंदा की बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि रोड शो के दौरान गोविंदा ने जनता से अपील की कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करें, और उन्हें वोट दें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी के गठबंधन को अपना वोट दें। गोविंदा की जब रोड शो के बीच तबीयत खराब हुई, तो इस बारे में उन्होंने पहले समर्थकों को बताया।

खराब तबीयत पर यह बोले गोविंदा
गोविंदा ने कहा कि यहां के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है, पर अभी मेरे सीने में दर्द हो रहा है। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता और मुझे यह रोड शो बीच में छोड़ना पड़ेगा। मालूम हो कि गोविंदा पहले कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सांसद थे, और बाद में वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए थे।

टेंशन में फैंस- आखिर गोविंदा को हुआ क्या?
गोविंदा की खराब सेहत की खबर सुनकर फैंस टेंशन में आ गए हैं कि आखिर उनके साथ क्या चल रहा है। कुछ हफ्ते पहले ही गोविंदा को गोली लग गई थी। गोविंदा जब 1 अक्टूबर को कोलकाता जा रहे थे, तो सुबह-सुबह उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मिसफायर हुआ और गोली उनके पैर में लग गई थी।इसके बाद गोविंदा के पैर की सर्जरी की गई थी। गोविंदा को तब मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह तब तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...