8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेल26 बाउंड्री 205 रन... लखनऊ सुपरजाइंट्स के इस खिलाड़ी ने मचाई तबाही,...

26 बाउंड्री 205 रन… लखनऊ सुपरजाइंट्स के इस खिलाड़ी ने मचाई तबाही, रिटेंशन में तो लॉटरी लग गई

Published on

नई दिल्ली

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने झारखंड के खिलाफ दमदार दोहरा शतक लगाया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बडोनी ने 216 गेंद में नाबाद 205 रनों की पारी खेली। कप्तान आयुष बडोनी के दोहरे शतक से दिल्ली की टीम ने झारखंड के खिलाफ मैच को ड्रॉ कराया। अपनी इस पारी में आयुष ने 16 चौके और 10 छक्के भी लगाए। बडोनी के अलावा दिल्ली के लिए और कोई भी खिलाड़ी कमाल नहीं दिखा सके।

मुकाबले में झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमार कुशाग्र की 156 और विराट सिंह की अर्धशतकीय पारी से 382 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दिल्ली की टीम दिन के आखिरी दिन ने 7 विकेट के नुकसान पर 388 रन रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया, जिसके कारण मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

आईपीएल में लखनऊ के लिए रिटेन हुए आयुष बडोनी
लगातार घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी शानदार खेल से धमाल मचाने वाले आयुष बडोनी को उनकी फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करने का फैसला किया है। रिटेंशन में लखनऊ ने आयुष को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर अपने पास रखा है। इस तरह दिल्ली के इस खिलाड़ी को 4 करोड़ की बड़ी रकम मिली है। आयुष पिछले सीजन में भी लखनऊ सुपरजाइंट्स टीम का हिस्सा थे।

लखनऊ में निकोलस पूरन को मिला है 21 करोड़ रूपए
आईपीएल मेगा के लिए आयुष बडोनी के अलावा लखनऊ की टीम ने पांच अन्य खिलाड़ियों को भी रिटेन किया है, जिसमें पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। निकोलस पूरन को टीम ने 21 करोड़ की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा रवि बिश्नोई और मयंक यादव को भी 11-11 करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि दूसरे अनकैप्ड प्लेयर मोहसिन खान को आयुष बडोनी के बराबर 4 करोड़ मिले हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...