25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिकैलाश गहलोत ने दिया दिल्ली सरकार से इस्तीफा, चुनाव से पहले आप...

कैलाश गहलोत ने दिया दिल्ली सरकार से इस्तीफा, चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, भाजपा में जाएंगे?

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश गहलोत ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह लोगों से किए गए वादों को पूरा ना करना बताया है. इसे लेकर उन्होंने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है. अपने इस इस्तीफे में उन्होंने यमुना की सफाई और केजरीवाल के बंगला निर्माण का मुद्दा भी उठाया है. गहलोत ने कहा कि यमुना की सफाई का वादा हमने पिछले चुनाव में किया था लेकिन हम यमुना की सफाई नहीं कर पाए.

बंगले का भी किया जिक्र
उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र में लिखा है, “नया बंगला जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं…अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती. मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.”

हम नहीं कर पाए वादे पूरे- गहलोत
इस पत्र में उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपके साथ यह भी साझा करना चाहता हूं कि आज पार्टी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, उन्हीं मूल्यों की चुनौतियां हैं जो हमें एक साथ लेकर आए हैं. राजनीतिक महत्वाकांक्षी लोगों के प्रति प्रतिबद्धता से आगे निकल गए हैं और कई वादे अधूरे रह गए हैं. उदाहरण के लिए जिस यमुना को हमने स्वच्छ नदी बनाने का वादा किया था, लेकिन कभी ऐसा नहीं कर पाए, अब यमुना नदी पहले से भी अधिक प्रदूषित हो गई है.’

कैलाश गहलोत ने AAP पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘एक और दर्दनाक बात यह है कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय हम केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रहे हैं, इससे दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने में भी कठिनाई हो रही है… मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और मैं ऐसा करना जारी रखना चाहता हूं, यही कारण है कि मेरे पास किसी भी पार्टी से अलग होने का कोई विकल्प नहीं बचा है और मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.’

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ‘केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत ने इस्तीफ़ा दे दिया है. इस्तीफ़े में उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि भ्रष्टाचार के कारण आम आदमी पार्टी और सरकार में रहना संभव हो गया है. केजरीवाल गैंग की लूट और झूठ के ख़िलाफ़ कैलाश गहलोत का ये कदम स्वागत योग्य है.दिल्ली की हर विधानसभा में AAP के कार्यकर्ता अब पार्टी छोड़ रहें हैं

‘बीजेपी दिल्ली चुनाव ED और सीबीआई के बल पर जीतना चाहती है’
दिल्ली की सीएम आतिशी ने कैलाश गहलोत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का गंदा षड्यंत्र है। भाजपा दिल्ली चुनाव ED और सीबीआई के बाल पर जीतना चाहती है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कैलाश के खिलाफ ED और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे,कई रेड हो चुकी थी और उनके पास बीजेपी में जाने के सिवा कोई विकल्प नहीं था।

क्या बीजेपी में जाएंगे?
कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद अब यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि क्या वह अब बीजेपी का दामन थामेंगे? हालांकि अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, न ही उन्होंने खुद से इसके संकेत दिए हैं। केजरीवाल को लिखे पत्र में भी उन्होंने इसका कहीं जिक्र नहीं किया है।

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...