12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीय3000 रुपये तक में बेचीं शताब्दी की सीटें, टिकट भी नहीं दिया......

3000 रुपये तक में बेचीं शताब्दी की सीटें, टिकट भी नहीं दिया… जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

Published on

लखनऊ

रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने दिवाली पर घर जाने के लिए सीट तलाश रहे लोगों की मजबूरी का खूब फायदा उठाया। 29 अक्टूबर को दिल्ली से लखनऊ आ रही 12004 शताब्दी एक्सप्रेस में एक सीट के लिए यात्रियों से दो से तीन हजार रुपये वसूले गए और उन्हें एक्सेस फेयर का टिकट भी नहीं दिया गया। इस तरह 21 सीटें बेच दी गईं। गोपनीय सूचना पर रास्ते में जांच हुई, तब यह खेल सामने आया। इसमें टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ कोच अटेंडेंट की भूमिका भी संदिग्ध मिली है, जिसकी जांच चल रही है। पूरा मामला रेलवे बोर्ड तक भी पहुंच गया है।

दिल्ली से 29 अक्टूबर को शताब्दी एक्सप्रेस रवाना होने के बाद रेलवे अफसरों को ट्रेन में बेटिकट यात्रियों के होने की गोपनीय सूचना मिली थी। असिस्टेंट ट्रैफिक मैनेजर ने तत्काल सीनियर डिप्टी चीफ ट्रैफिक मैनेजर को जानकारी दी थी। इसके बाद असिस्टेंट कमर्शल मैनेजर की अगुआई में जांच टीम बनाई गई।

सूचना के मुताबिक, कोच सी-11, सी-12 और सी-13 में बेटिकट यात्री सवार थे। जांच में सी-11 कोच में 21 लोग बिना टिकट मिले। टीम ने टूंडला और कानपुर के बीच जांच शुरू की थी। ट्रेन के इटावा में रुकते ही बेटिकट यात्री उतरकर भागने लगे। सूत्रों का दावा है कि पूरे खेल में चेकिंग स्टॉफ और कोच अटेंडेंट की भी मिलीभगत थी।

पैसे लेकर भी नहीं बनाया टिकट
जांच के दौरान चालान काटने पर बेटिकट यात्रियों ने बताया कि टीटीई ने 2000 से 3000 रुपये वसूले हैं। इसके बाद ट्रेन में चढ़ने दिया, लेकिन किसी को एक्सेस फेयर टिकट नहीं दिया था। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (एनसीआर) के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन में बेटिकट यात्री मिले थे।

मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, प्रीमियम ट्रेन में इस तरह की गतिविधि मिलने पर रेलवे बोर्ड ने भी नाराजगी जताई है। बोर्ड ने सभी जोन को ऐसे मामलों में कड़ी जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...