11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यरात में महिलाओं को अधमरा कर करता था लूटपाट...गोरखपुर से शातिर अपराधी...

रात में महिलाओं को अधमरा कर करता था लूटपाट…गोरखपुर से शातिर अपराधी गिरफ्तार

Published on

गोरखपुर,

गोरखपुर के झंगहा से एक खतरनाक आरोपी पकड़ा गया है. यह आरोपी रात के समय गांव की महिलाओं पर डंडे या लोहे से प्रहार करके अधमरा कर लूटपाट करता था. बीते चार महीने में उसने कुल 5 महिलाओं को अपना शिकार बनाया था. आरोपी के डर से महिलाएं घरों में कैद होने को मजबूर हो गई थीं.

ऐसे घरों को बनाता था निशाना
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले कुछ महीनों से लूटपाट की अलग-अलग शिकायतें पुलिस को मिल रही थी. जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में अजय निषाद नाम का एक सिरफिरा गांव की महिलाओं को अपना शिकार बनाता था. पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार पूरे क्षेत्र में पिछले चार महीनों में लूटपाट की अलग-अलग कुल 5 शिकायतें मिली थी. इसमें सभी लूटपाट का पैटर्न एक ही था.

पुलिस के मुताबिक अजय निषाद पहले भी महिला अपराध में छह महीने की जेल काट चुका है. इस वक्त वह बेल पर बाहर है. अजय अक्सर रात के अंधेरे में अपनी शिकार की तलाश में निकल जाता था और गांव में ऐसे घरों को चुनता था, जिसके अगल-बगल घर नहीं होता था.

ऐसे घरों की रेकी करने के बाद वह घर में घुस जाया करता था और घर में मिलने वाली औरतों को अपना शिकार बनाता था. देर रात जब औरतें सोते हुए मिलती थी तो फायदा उठाकर वह लाठी या डंडों से औरतों के ऊपर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर देता था. इसके बाद मौके से सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो जाता था. अब तक वह कुल पांच औरतों को अपना शिकार बना चुका था. जिनकी शिकायत पुलिस को मिली थी.

दुष्कर्म के मामले में जा चुका है जेल
अजय निषाद छह महीने की सजा काट कर 2022 में जमानत पर बाहर आया था. हालांकि, इसके बाद वह सूरत चला गया था लेकिन 2024 में गांव आया और अपराध को अंजाम देने लगा. उसके द्वारा किए जाने वाले अपराध में जहां एक महिला की मौत भी हो चुकी है. वहीं, एक महिला की आंख फूट गई, जबकि एक महिला बुरी तरीके से घायल है.

पुलिस के लिए चैलेंज बन चुका यह मामला काफी चर्चा में था. पीड़ित महिलाओं ने बताया था कि 20 से 25 साल का लड़का रात में ब्लैक शर्ट पहनकर वारदात को अंजाम देता था. हालांकि, वह चप्पल नहीं पहनता था. महिलाओं के शिकायत पर गोरखपुर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...