7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनई यात्रा पर निकल पड़ा भारत... नाइजीरिया की धरती से पीएम मोदी...

नई यात्रा पर निकल पड़ा भारत… नाइजीरिया की धरती से पीएम मोदी का दुनिया को बड़ा संदेश

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है और अब लक्ष्य ‘विकसित भारत’ का निर्माण करना है। उन्होंने पिछले 10 वर्षों के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। नाइजीरिया की राजधानी में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि भारत विकास, शांति, समृद्धि और लोकतंत्र का प्रतीक बनकर दुनिया के लिए एक नई उम्मीद के रूप में उभरा है। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘सन्नू, नाइजीरिया’ से की, जिसका मतलब ‘नमस्ते नाइजीरिया’ है।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के रूप में नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा है, लेकिन वह अकेले नहीं आए हैं। मोदी ने कहा, ‘मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की सुगंध और करोड़ों भारतीयों की ओर से आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर आया हूं।’ मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अपनी सुविधाजनक स्थिति से बाहर निकल चुका है और नई चीजें करते हुए नये रास्ते बना रहा है। उन्होंने कहा कि यही आज के भारत का सार बन गया है।

पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच कहा, ‘विश्वास से भरा भारत आज एक नई यात्रा पर निकल पड़ा है। लक्ष्य स्पष्ट है-विकसित भारत का निर्माण करना।’ मोदी ने कहा कि भारत में अब 1.5 लाख से अधिक पंजीकृत ‘स्टार्टअप’ हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले दशक में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बनाए गए हैं। एक यूनिकॉर्न का मतलब है 8,000-10,000 करोड़ रुपये की पूंजी वाली कंपनी। 100 से अधिक कंपनियां भारत की स्टार्टअप संस्कृति की सफलता का सबूत हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत यह उपलब्धि इसलिए हासिल कर पाया, क्योंकि वह अपनी सुविधानजक स्थिति से बाहर आया।

‘भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश’
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने अपने सकल घरेलू उत्पाद में दस लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर जोड़े हैं।उन्होंने कहा, ’10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना हो गया है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। वह दिन दूर नहीं जब भारत 5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।’ मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष उद्योग में भारत की प्रगति के लिए दुनिया उसकी प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने तय किया है कि जल्द ही हमारे अपने गगनयान के जरिए भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

‘…नए रास्ते बनाना भारत की आदत बन गया है’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत अंतरिक्ष में अपना स्टेशन भी बनाने वाला है। सुविधाजनक स्थिति से बाहर निकलकर नए रास्ते बनाना भारत की आदत बन गया है। पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।’ मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के तहत नाइजीरिया के राष्ट्रपति टिनुबू के निमंत्रण पर नाइजीरिया में हैं। यह यात्रा 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...