10.2 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यदेश के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी से मांगी गई 2 करोड़ की...

देश के मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी से मांगी गई 2 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस बिश्‍नोई का नाम आया सामने

Published on

देहरादून

देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरव जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है। गैंग की तरफ जोशी को चिट्ठी भेजकर दो करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। रंगदारी ना देने पर सौरव जोशी के परिवार के सदस्‍यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हल्‍द्वानी के ओलिविया रामपुर निवासी यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्‍हें एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें मुझे और परिवार के सदस्‍यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र लिखने वाले बिश्‍नोई गैंग की इंस्‍टाग्राम आईडी भी लिखी है- karanbishnoi5672। पत्र के अंत में जय महाकाल भी लिखा हुआ है।

पत्र में क्‍या लिखा है, जानिए
पत्र में लिखा है- ‘नमस्‍ते सौरव जोशी, मैं लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का करन बिश्‍नोई हूं। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्‍नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यद‍ि आप यह पैसा नहीं देते हैं तो आपको या परिवार के किसी भी सदस्‍य को जान से मारने का आदेश दिया गया है। हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेंगे। इसके बाद भी आपका जवाब नहीं आता है तो आपके परिवार का एक सदस्‍य कम हो जाएगा।’

इंस्‍टाग्राम आईडी का भी जिक्र
पत्र में आगे लिखा है- ‘ अगर आपने पुलिस में जाने का प्रयास किया या फिर किसी अन्‍य को धमकी के बारे में बताने का प्रयास किया तो अंजाम भुगतना पड़ जाएगा। हम दुआ करेंगे कि आप सही फैसला लें क्योंकि एक भी गलत कदम आपके परिवार के किसी भी सदस्य की जान ले सकता है यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे हैं जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है karanbishnoi5672 जय महाकाल।’

हर महीने यूट्यूब से लाखों रुपये कमाते हैं
आपको बता दें कि 25 साल के सौरव जोशी हर महीने अपने यूट्यूब चैनल से लाखों रुपये कमाते हैं। उनके 21 मिलियन सब्‍सक्राइबर्स हैं। उन्‍होंने आर्ट से जुड़ा चैनल बनाया और 2017 में पहला वीडियो अपलोड किया। फिर यह सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कई बार चैनल का नाम भी बदला। आखिर में इसका नाम सौरव जोशी आर्ट्स रखा। हालांकि, रिजल्‍ट बहुत अच्‍छा नहीं आया। लेकिन, वह हार नहीं माने। एड्रेस वेरिफाई न हो पाने के कारण उनका अकाउंट भी सस्‍पेंड हो गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...