7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालयह मकान बिकाऊ है... इंदौर में युवक ने अपने घर पर लिखवाया,...

यह मकान बिकाऊ है… इंदौर में युवक ने अपने घर पर लिखवाया, कहा- मुस्लिम प्रताड़ना हूं तंग

Published on

इंदौर

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रताड़ना से परेशान होकर दरवाजे पर लिख दिया कि यह मकान बिकाऊ है। युवक का कहना है कि वह मुस्लिम परिवार की प्रताड़ना से परेशान है। युवक का आरोप है कि आरोपी पुराने केस में राजीनामे के लिए धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने जांच के बाद 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है।

परिवार ने परेशान करने का लगाया आरोप
दरअसल, यह पुरा मामला प्रकाश का बगीचा का है, यहां राजेश कलमोइया नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ निवास करता है। उन्हीं के चार घर छोड़कर एक विशेष वर्ग का परिवार भी रहता है। करीब एक माह पहले किसी बात को लेकर राजेश का शादाब से विवाद हो गया था। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर शादाब के खिलाफ एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसी केस में राजीनामे के लिए शादाब राजेश पर दबाव बना रहा था।

घर के बाहर फेंक दिया सुतली बम
शनिवार की रात विशेष वर्ग के युवकों ने राजेश के घर के बाहर सुतली बम फेंक दिया। रविवार को इस घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिवार को डराने के लिए छर्रे और कील के साथ सुतली बम फेंके गए । वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया।

वहीं, राजेश ने अपने घर के दरवाजे पर पेंट से यह लिख दिया कि मुस्लिम की प्रताड़ना से परेशान होकर उन्हें घर बेचना है। फिलहाल पुलिस ने 11 आरोपियों शादाब, रईस नाईट्रा, सोनू उर्फ इरफान, सोनू , सलीम , जल्लु , रिज्जु उर्फ रिजवान और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this