6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यपशुपति पारस की RLJP ने कर दिया बड़ा ऐलान, NDA के साथी...

पशुपति पारस की RLJP ने कर दिया बड़ा ऐलान, NDA के साथी CM नीतीश-चिराग पासवान की बढ़ेगी टेंशन?

Published on

पटना

बिहार में पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने 2025 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी का कहना है कि NDA में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। आरएलजेपी प्रवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि पार्टी को ना तो 20 सूत्री कार्यक्रम में जगह दी गई और ना ही उपचुनाव में सीट। यहां तक कि पशुपति पारस को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का समय तक नहीं दिया गया। चंदन सिंह ने पार्टी की तरफ से कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से आरएलजेपी को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा दिए जाने के बावजूद पशुपति पारस से उनका सरकारी बंगला खाली करवा लिया गया। लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई। तरारी उपचुनाव में सीट मांगने पर उनका उम्मीदवार ही पार्टी से चला गया।

NDA की बैठक में हमें न्योता नहीं दिया: RLJP
चंदन सिंह ने कहा, ‘पशुपति कुमार पारस निष्ठा और ईमानदारी के साथ एनडीए के साथ रहे। यह एक मिसाल हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एनडीए में पशुपति पारस के लिए कोई जगह नहीं है तो हम सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे। उपचुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार के आवास में एनडीए की बैठक हुई तो हमें न्योता नहीं दिया गया।’

पार्टी 2025 में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार: चंदन सिंह
आरएलजेपी प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा कि पार्टी का मानना है कि 2025 में वो बिहार में मजबूती से अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बारे में मंगलवार 19 नवंबर को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में सभी कार्यकर्ता एक स्वर में राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के सामने अपनी बात रखेंगे।

RLJP के इस फैसले से NDA में खलबली मचना तय माना जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके भतीजे चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। देखना होगा कि आने वाले समय में NDA इस नए राजनीतिक समीकरण से कैसे निपटता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...