11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान के बाद एक और देश में चीनी नागरिक की हत्‍या, ड्रैगन...

पाकिस्‍तान के बाद एक और देश में चीनी नागरिक की हत्‍या, ड्रैगन के सामने आया नया खतरा, बुरे फंसे जिनपिंग

Published on

दुशांबे

पाकिस्तान में चरमपंथी हमलों में चीनी नागरिकों की हत्या के चलते दबाव झेल रहे शी जिनपिंग के लिए अब एक और देश में मुसीबत खड़ी हो गई है। ताजिकिस्तान के जरबुजी गॉर्ज में सीमा पार से हुए हमले में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में भी चार चीनी हैं। यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिणी-पूर्वी शमसिद्दीन शोहिन जिले में हुआ है। मीडिया आउटलेट रेडियो फ्री यूरोप (RFE) ने सोमवार 18 नवम्बर को ताजिकिस्तान की जांच टीम से जुड़े सूत्रों से ये जानकारी दी है।

RFE ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान से सीमा पार करके आए हथियारबंद लोगों ने हमले को अंजाम दिया था। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि हमलावर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधी थे, या किसी आतंकवादी समूह के सदस्य थे। यह इलाका ड्रग तस्करों के लिए कुख्यात है।

हमले ने बढ़ाई चीन की चिंता
एक सूत्र ने बताया कि ‘घायल हुए पांच लोगों में से चार चीनी नागरिक हैं और एक स्थानीय निवासी है। सभी को शमसिद्दीन शोहिन जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी नागरिक कथित तौर पर जरबुजी गॉर्ज में एक सोने की खदान में काम कर रहे थे। यह हमला क्षेत्र में चीनी नागरिक की मौत का पहला ज्ञात मामला है। इस हमले ने ताजिकिस्तान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी है। पहले से ही पाकिस्तान में चरमपंथियों के हमले के चलते चीनी निवेश पर खतरा मंडरा रहा है।

शमसिद्दीन शोहिन जिले की अफगानिस्तान से लगती सीमा से तस्कर और आतंकवादी समूह अक्सर पार करते हैं। हालांकि तालिबान ने पड़ोसी देशों को आश्वासन दिया है कि अफगान क्षेत्र आतंकवादी गतिविधियों के लिए आधार के रूप में काम नहीं करेगा, लेकिन हाल के वर्षों में ताजिक अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। इसके पहले अगस्त 2023 में ताजिकिस्तान सुरक्षा बलों ने एक अलग सीमा पार अभियान में प्रतिबंधित अंसारुल्लाह आतंकवादी समूह के तीन सदस्यों को मारने और हथियार जब्त करने की जानकारी दी थी।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...