9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस यूक्रेन को दे रहा महाशक्तिशाली मिराज-2000 फाइटर, भारत के सामने बड़ा...

फ्रांस यूक्रेन को दे रहा महाशक्तिशाली मिराज-2000 फाइटर, भारत के सामने बड़ा मौका

Published on

पेरिस:

अमेरिका के बाद अब फ्रांस भी यूक्रेनी वायुसेना को मजबूत करने के लिए ऐक्‍शन में आ गया है। फ्रांस ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन को 6 काफी नए माने जाने वाले मिराज 2000-5F विमान देने जा रहा है। फ्रांस का मिराज 2000-5F देने का फैसला यूक्रेन युद्ध में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि ये विमान अभी फ्रांसीसी वायुसेना में हैं और शुरू में इसको साल 2029 तक बनाए रखने का प्‍लान था। फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने जून 2024 में इन विमानों को देने का ऐलान किया था। इस विमान को अभी अपग्रेड किया जा रहा है और इसमें हवा से जमीन पर हमला करने के लिए कई तरह के आधुनिक हथियार लगे हुए हैं। माना जा रहा है कि साल 2025 के पहले 6 महीने में मिराज विमान यूक्रेन पहुंच सकते हैं। फ्रांस के इस ऐलान से भारत के लिए बड़ा मौका हाथ लगा है जो मिराज विमानों का दशकों से इस्‍तेमाल कर रहा है।

दरअसल, फ्रांस के पास कुल 20 पुराने मिराज 2000-5F फाइटर जेट हैं जिसमें से वह केवल 6 ही यूक्रेन को दे रहा है। बाकी बचे 14 मिराज व‍िमान भारत की वायुसेना की ताकत को बढ़ा सकते हैं। भारत अपने लगातार कम होते विमानों के बेडे़ को मजबूत करने के लिए मिराज की संख्‍या बढ़ाने पर बातचीत कर रहा है। भारत कई दशक से इन मिराज विमानों को उड़ा रहा है और इनकी तकनीकी क्षमता पर आज भी भरोसा करता है। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि भारत कतर से 12 मिराज विमान खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है।

भारतीय वायुसेना की शान है मिराज
अब फ्रांस के 14 मिराज विमान भारत के लिए उपलब्‍धता के मौके बढ़ा रहे हैं। मिराज-2000 विमान भारतीय वायुसेना की जान हैं। ये विमान लक्ष्‍य पर सटीक हमला करने और हवा में अपना दबदबा कायम करने में माहिर हैं। भारत अगर फ्रांस से नए मिराज-2000 फाइटर जेट खरीदता है तो इससे न केवल विमानों की संख्‍या बढ़ेगी बल्कि उन्‍हें आसानी से वायुसेना में शामिल भी किया जा सकेगा। हालांकि यह सबकुछ निर्भर करेगा कि क्‍या फ्रांस की सरकार भारत को मिराज-2000 बेचना चाहती है या नहीं। हालांकि भारत और फ्रांस के बीच बहुत करीबी संबंधों को देखते हुए यह संभव भी हो सकता है।

भारत ने हाल ही में फ्रांस के साथ राफेल विमानों की बड़ी डील की है। मिराज और राफेल की जुगलबंदी अभी भारत में कई साल तक देखने को मिल सकती है। मिराज 2000-5F एक सुपरसोनिक फाइटर जेट है जो खासतौर पर एयर डिफेंस के लिए बनाया गया था। इसे साल 1999 में सेवा में शामिल किया गया था। यह विमान फ्रांस की वायुसेना में रहने के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा से लेकर परमाणु छापेमारी के दौरान सुरक्षा मुहैया करा चुका है। यह विमान RDY रेडार और MICA मिसाइलों से लैस है। इसका कॉकपिट काफी आधुनिक है और इसमें 5 डिजिटल स्‍क्रीन लगे हुए हैं।

मिराज का भारत के परमाणु बम से कनेक्‍शन जानें
भारतीय वायुसेना का मिराज-2000 फाइटर जेट एयर डिफेंस के साथ-साथ परमाणु बम गिराने के लिए सक्षम बनाया गया है। यह दशकों से परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का हिस्‍सा है। मिराज विमान एक बार में 20 किलोटन का 1 परमाणु बम ले जाने में सक्षम है। यह हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से भी ज्‍यादा शक्तिशाली होगा और जहां पर गिरेगा वहां तबाही मचा देगा। अब भारत में राफेल के आने के बाद यह उम्‍मीद जताई जा रही है कि परमाणु बम गिराने की जिम्‍मेदारी राफेल को दी जा सकती है। इससे भारत का न्‍यूक्लियर ट्रायड बना रहेगा। भारतीय वायुसेना में मिराज विमान अभी साल 2035 तक बने रहेंगे। ऐसे में अगर फ्रांस से नए मिराज फाइटर मिलते हैं तो इससे न केवल संख्‍या बढ़ेगी बल्कि कलपुर्जे भी मिल सकेंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...