9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedएआर रहमान का होने जा रहा है तलाक, निकाह के 29 साल...

एआर रहमान का होने जा रहा है तलाक, निकाह के 29 साल बाद पत्नी सायरा ने तोड़ा रिश्ता

Published on

ऑस्कर विनिंग म्यूजिशियन एआर रहमान शादी के 29 साल बाद अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने जा रहे हैं. रहमान और सायरा के वकील ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि कपल ने तलाक लेने का फैसला किया है. पत्नी के मुताबिक वो इस रिश्ते में काफी दर्द से गुजर रही थीं, जिसे संभाल पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है.

टूटा 29 साल का रिश्ता
एआर रहमान के फैंस के लिए ये खबर किसी शॉक से कम नहीं है. पब्लिक नोट की के मुताबिक कपल के अलग होने का फैसला अचानक लिया फैसला नहीं है. सायरा लंबे वक्त की सोच समझ के बाद इस नतीजे पर पहुंची हैं. उन्होंन अपने प्रेस रिलीज में बताया है कि वो अब रिश्ते को नहीं बचा सकती थीं.

प्रेस रिलीज में लिखा- शादी के कई सालों के बाद, श्रीमती सायरा ने अपने पति श्री ए.आर. रहमान से अलग होने का मुश्किल फैसला लिया है. ये निर्णय उनके रिश्ते में महत्वपूर्ण भावनात्मक तनाव के बाद आया है. एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद कपल ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच एक ऐसी खाई पैदा कर दी है जिसे कोई भी पक्ष इस समय कम कर पाने में सक्षम नहीं है. श्रीमती सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने ये निर्णय दर्द और पीड़ा के कारण लिया है. सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान पब्लिक से गोपनीयता और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वो अपने जीवन के इस कठिन चैप्टर से गुजर रही हैं.

कपल के हैं तीन बच्चे
एआर रहमान और सायरा की शादी 1995 में हुई थी. कपल के तीन बच्चे हैं- खतीजा, रहीमा, आमीन. म्यूजिशियन ने बताया था कि ये रिश्ता उनकी मां ने तय किया था. दोनों में काफी कल्चरल मतभेद थे लेकिन बावजूद इसके वो अपना रिश्ता बखूबी निभा रहे थे. सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में रहमान ने बताया था कि- सच कहूं तो मेरे पास दुल्हन ढूंढने के लिए समय नहीं था. लेकिन, मुझे पता था कि मेरे लिए शादी करने का यही सही समय है. मैं 29 साल का था और मैंने अपनी मां से कहा कहा, ‘मेरे लिए दुल्हन ढूंढ़ो.

कौन हैं पत्नी
स्लमडॉग मिलियनेअर फिल्म के लिए ऑस्कर जीत चुके म्यूजिशियन एआर रहमान भारत के सबसे बड़े म्यूजिक कम्पोजर माने जाते हैं. वो मां तुझे सलाम, ओ हमदम सुनियो रे, तेरे बिना बेस्वादी रतियां जैसे कई हिट गाने दे चुके हैं. स्लमडॉग मिलियनेअर फिल्म के लिए ऑस्कर जीत चुके म्यूजिशियन एआर रहमान भारत के सबसे बड़े म्यूजिक कम्पोजर माने जाते हैं. वो मां तुझे सलाम, ओ हमदम सुनियो रे, तेरे बिना बेस्वादी रतियां जैसे कई हिट गाने दे चुके हैं. रहमान 1989 में इस्लाम धर्म में परिवर्तन किया था. उन्होंने दिलीप कुमार से अपना नाम अल्लाह रक्खा रहमान करा लिया था. रहमान की पत्नी सायरा बानो एक्टर रशिन रहमान के रिश्तेदार हैं.

 

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...