9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकैंसर ट्रीटमेंट के नाम पर लोगों से इकठ्ठा किया चंदा, फिर एक...

कैंसर ट्रीटमेंट के नाम पर लोगों से इकठ्ठा किया चंदा, फिर एक दिन नए फ्लैट की शेयर की तस्वीर

Published on

नई दिल्ली,

यह दुनिया एक दूसरे के मदद से चलती है. सदियों से इंसानियत की बुनियाद यही रही है. मुश्किल में फंसे इंसान को सहारा देना और उसकी परेशानियों को दूर करना. लेकिन सोचिए, जब इसी इमोशन का इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाए तो क्या होगा? इमोशन्स का सहारा लेकर लोगों को धोखा देना.चीन के एक शख्स का ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसकी कहानी जानकर किसी का भी दूसरों पर से भरोसा उठ सकता है. आइये जानते हैं मामला क्या है.

चीन में 29 साल के लैन नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की. उसमें उसने दावा किया कि वह कैंसर से पीड़ित है. इलाज के लिए उसे 900,000 युआन (लगभग डेढ़ करोड़ रुपये) की जरूरत है. उसने कहा कि यदि यह रकम नहीं जुटाई गई तो उसे अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ेगा.

मदद के लिए आने लगे पैसे
लैन ने आगे लिखा कि वह अभी और जीना चाहता है, और लोगों से मदद की गुहार लगाई. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. लैन को सहानुभूति के साथ मदद मिलनी भी शुरू हो गई. लेकिन कुछ समय बाद उसकी सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया.

लेकिन फिर एक दिन लैन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सबको हैरान कर दिया.उसने अपने नए फ्लैट की तस्वीर डालते हुए दावा किया कि यह आशियाना उसने खुद के पैसों से खरीदा है. इस पोस्ट ने फॉलोअर्स को चौंका दिया, क्योंकि जो शख्स कुछ दिन पहले अपनी जिंदगी बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा था, वह अचानक करोड़ों का फ्लैट कैसे खरीद सकता है?

लोगों को उस पर शक होना शुरू हो गया. खासकर तब जब यह पता चला कि उसने फंड रेजिंग प्लेटफॉर्म की मदद से 700,000 युआन (लगभग 81 लाख 64 हजार रुपये) पहले ही इकट्ठा कर लिए थे. लैन की नीयत पर सवाल उठने लगे.

क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म ने लिया एक्शन…
कई लोगों की शिकायत के बाद चीन के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म ने लैन के खिलाफ कार्रवाई की. लैन यह साबित करने में असमर्थ रहा कि नए फ्लैट की खरीद के लिए इस्तेमाल की गई रकम उसकी अपनी थी. क्राउडफंडिंग से जुटाए गए पैसों का इसमें कोई इस्तेमाल नहीं हुआ.

आखिरकार, प्लेटफॉर्म को सख्त कदम उठाना पड़ा और लैन को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया.उसे हमेशा के लिए प्लेटफॉर्म से प्रतिबंधित कर दिया गया, ताकि वह भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न हो सके. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि लैन को इस मामले में किसी कानूनी सजा का सामना करना पड़ा या नहीं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...